Vande Bharat Express: नया साल शुरू होने के साथ ही रेल यात्रियों को बड़ी सौगात भी मिली है। अब अमृतसर से लेकर नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ेगी। हाल ही में ये ट्रेन शुरू की गई है। ये ट्रेन सुबह 9:30 बजे अमृतसर से रवाना हुई और फिर दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंच गई। इसका मतलब कि अब आप ये जान लीजिए अमृतसर से दिल्ली दूर नहीं बल्कि दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर पांच घंटे ही रह गई है। पंजाब और दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि, ट्रेन नंबर 22488/22487 शुक्रवार के दिन नहीं चलेगी। अब इस रूट के यात्रियों को इस ट्रेन से काफी राहत मिलेगी।
ये रहा वंदे भारत का शेड्यूल
केंद्र सरकार ने दिया तोहफा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों को वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी थी। उन्होंने वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़कर अयोध्या से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन चलने के बाद फगवाड़ा में रुकी जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ ट्रेन का स्वागत किया था।
