शहर

केदारनाथ यात्रा पर न अपनाए शॉर्टकट रूट, पड़ सकता है भारी; अलीगढ़ के युवक ने इस गलती से गंवाई जान

केदारनाथ यात्रा पर दोस्तों के साथ गए एक युवक ने शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। युवक रामबाड़ा इलाके में नदी पार करते समय मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्त भी रास्ता भटकने से वहीं फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।

Image

केदारनाथ धाम

Rudraprayag Kedarnath Yatra route: अलीगढ़ के 22 वर्षीय युवक राहुल ने शॉर्टकट रास्ते के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद ये लोग शॉर्टकट रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। इस दौरान रामबाड़ा इलाके के पास नदी को पार करते समय एक युवक मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके बाकी के 5 साथी रास्ता भटकर वहीं फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि युवक की जान नहीं बच सकी।

SDRF Rescue

SDRF ने बचाई युवकों की जान

शॉर्टकट रास्ता इस्तेमाल न करने की अपील

केदारनाथ धाम की यात्रा में आए श्रद्धालु शॉर्टकट रास्ता के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। तीर्थयात्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान और धाम से नीचे उतरने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना रहे हैं। जिससे उनकी जान आफत में पड़ रही है। जिसके बाद इन लोगों को बचाने के लिए एसडीआरफए टीम की मदद ली जा रही है। ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस यात्रियों से अपील कर रही है कि वे शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल न करें। इससे उन्हें उनकी जान खतरे में आ सकती है।

3 जून को लिंचौली के पास फंसे लोग

इससे पहले 3 जून को केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट रास्ता अपनाने से कुछ यात्री लिंचौली के पास नदी एरिया में फंस गए। जब एसडीआरएफ को इसकी सूचना मिली तो उनकी रेस्क्यू के लिए तत्काल टीम को रवाना किया गया। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और नदी किनारे फंसे लोगों को रेस्क्यू किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!