शहर

अजित पवार के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक, महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर फैसला नहीं

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 28 से 30 जनवरी तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और झंडा आधा झुका रहेगा।

Image

अजित पवार (फाइल फोटो | ANI)

Photo : ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और झंडा भी आधा झुका रहेगा। यह जानकारी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (प्रक्रिया) द्वारा जारी आदेश के माध्यम से दी गई।

महाराष्ट्र की जिन सरकारी इमारतों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राजकीय शोक अवधि के दौरान झंडा आधा झुका रहेगा। इस अवधि में प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी सरकारी मनोरंजन या सार्वजनिक उत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जाएगा। अजित पवार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

महाराष्ट्र में आज सरकारी अवकाश घोषित

डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के निधन के कारण बुधवार 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में 'सरकारी अवकाश' और 'पॉलिटिकल शोक' घोषित किया गया है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालय इस दौरान बंद रहेंगे। हालांकि शोक काल के दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रखने को लेकर कोई अलग से आदेश जारी नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र लोकभवन में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका

इस दुखद घटना से मुंबई स्थित महाराष्ट्र लोकभवन में भी शोक का माहौल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है। जिसके बाद लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। सरकार ने वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

CM फडणवीस ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर अपने भाव साझा किए और लिखा, "दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में चार और लोगों की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं। मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। मैं थोड़ी देर में बारामती के लिए निकल रहा हूं।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article