शहर

हाउस अरेस्ट के दावे के बीच अजय राय ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, बोले- भ्रष्टाचार करने वालों को दंड अवश्य मिलेगा

अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रशासनिक रोक के बीच अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग को दोहराया।

Ajay Rai: अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस की रोक-टोक के बीच रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अयोध्या पहुंचे। इससे पहले उन्होंने चंदा विवाद को लेकर टेढ़े बाजार चौराहे से पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, जिसमें पार्टी के सांसदों और विधायकों को भी बुलाया गया था। हालांकि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। अजय राय ने कहा था कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया गया है। फिर देर शाम उन्हें सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जाने की अनुमति मिली, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए।

"मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है"

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर आए चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। उनका आरोप था कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले में पुलिस बड़े अधिकारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करे।

"राम मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाना चाहिए"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि चारों शंकराचार्यों से परामर्श लेकर संत-महात्माओं और अयोध्यावासियों को ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व दिया जाए। प्रशासन द्वारा रोके जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि उनकी जिद केवल भगवान राम के दर्शन करने की थी और वह दर्शन करके ही लौटे। उन्होंने दावा किया कि भगवान राम सब देख रहे हैं और भ्रष्टाचार करने वालों को दंड अवश्य मिलेगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा