Dammam Delhi Air India Flight: दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के शौचालय में एक क्रू मेंबर को ऐसा टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बम' शब्द लिखा हुआ था।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में कुल 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल-2 पर उतार लिया गया। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, विमान की फिलहाल गहन जांच की जा रही है और मामले की पड़ताल जारी है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
