शहर

जेवर एयरपोर्ट पर फिलहाल नहीं दिखेंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें, कंपनी ने मौजूदा नेटवर्क को मजबूत करने पर लगाया जोर

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी नेटवर्क रणनीति में बदलाव करते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्तावित उड़ान सेवाओं को फिलहाल टाल दिया है और हिंडन एयरपोर्ट से भी परिचालन बंद कर दिया है। बढ़ती परिचालन लागत, सीमित मांग और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों को इस फैसले की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Image

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने की योजना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लगाया विराम

Photo : PTI

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आगामी दिनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी प्रस्तावित उड़ान सेवाओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। साथ ही, कंपनी ने व्यापक नेटवर्क पुनर्गठन रणनीति के तहत हिंडन एयरपोर्ट से भी अपनी सेवाएं वापस लेने का निर्णय लिया है।

किसी नए स्टेशन से परिचालन शुरू करना सही नहीं

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन के द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में किसी नए स्टेशन से परिचालन शुरू करना उपयुक्त सही माना गया है। इसके बजाय एयरलाइन उन बाजारों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां उसका पहले से स्थापित नेटवर्क है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी परिस्थितियों, बढ़ती ईंधन लागत और अन्य परिचालन चुनौतियों को देखते हुए फिलहाल नेटवर्क योजनाओं में कुछ कटौती और पुनर्संतुलन किया गया है।

विमानों की पार्किंग के लिए सिर्फ दो बे मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के दौरान हिंडन एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं। इस फैसले के पीछे परिचालन लागत और सीमित यात्री मांग जैसे कारणों के साथ-साथ एयरपोर्ट की बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियां भी प्रमुख रही हैं। जानकारी के अनुसार, हिंडन एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग के लिए केवल दो बे (Bay) उपलब्ध हैं, जबकि सुरक्षा होल्ड एरिया की क्षमता भी सीमित है। ऐसे में एक ही समय पर कई उड़ानों का संचालन करना व्यावहारिक रूप से कठिन हो जाता है।

रूट नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर रहेगा ध्यान

सूत्रों ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू करने की योजना को फिलहाल टालने और हिंडन एयरपोर्ट से सेवाएं वापस लेने का निर्णय परिचालन खर्चों और नेटवर्क प्राथमिकताओं के विस्तृत आकलन के बाद लिया गया है। फिलहाल एयरलाइन का मुख्य ध्यान नए स्टेशनों पर विस्तार करने के बजाय अपने मौजूदा रूट नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर केंद्रित है।

Shafali Nigam
Shafali Nigamauthor

Shafali Nigam is a Senior Correspondent with the Times Group, covering civil aviation, education, women and child affairs, and politics. With over seven years of experience in journalism, she has reported extensively on policy, governance, and socio-economic developments. She has covered major national and international events, including the first India–China journalists’ dialogue held in China after the Galwan clash, multiple Assembly and Lok Sabha elections, and on-ground reporting during Operation Sindoor. Her work combines field reporting with analytical depth, bringing clarity and perspective to stories that define India’s political and policy landscape.

और पढ़ें
End of Article