शहर

Ahmedabad: अहमदाबाद में कार हादसा, SUV चालक ने खोया कंट्रोल; कई लोग घायल

अहमदाबाद में एक एसयूवी चालक के बैलेंस बिगड़ने से कई लोगों घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मश्क्कत के बाद कार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है-

Image

अहमदाबाद कार एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • SUV चालक ने खोया कंट्रोल
  • हादसे में कई लोग घायल
  • CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी




Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में एक 70 साल के व्यक्ति ने अपने एसयूवी का नियंत्रण खो दिया। कार का बैलेंस बिगड़ने का बाद वहां से गुजर रहे कई लोग इस हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला वाडज सर्कल से सोराबजी कंपाउंड के पास का है। वहां मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद कार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सीसीटीवी में कैद इस घटना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

4 से 5 लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम 6.30 बजे अहमदाबाद के वाडज सर्कल से सोराबजी कंपाउंड जाने वाली रोड पर मंदिर के पास एक 70 साल के कार चालक रमेश पटेल ने अपनी एसयूवी का नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते वहां से गुजर रहे कई राहगीर इसकी चपेट में आने से घायल हो गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से नियंत्रण खोने के बाद कार वहां से जा रहे लोगों के ऊपर से गुजर गई। गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे एसयूवी कार एक तरफ से उठाया और कार के नीचे छटपटा रहे लोगों को बाहर निकाला।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!