दिल्ली

दिल्ली के मंगोलपुरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, लोगों ने किया पथराव; मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Action Against Encroachment: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी का बुलडोजर गरजा है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है और पथराव भी किया है। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

Image

मंगोलपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मंगोलपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई।
  • स्थानीय लोगों ने विरोध के साथ किया पथराव।
  • मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।

Action Against Encroachment: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

मस्जिद के पास कार्रवाई

बता दें कि मंगोलपुरी इलाके में मस्जिद के पास एक पार्क है, वहां पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में पीला पंजा चल रहा है।

लोगों ने किया पथराव

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति जो बनी हुई थी वह अब कम हो गई है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव भी किया था। हालांकि, स्थिति अब कंट्रोल में है। बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!