आगरा

Agra Metro: ताजमहल से सिकंदरा तक बनेगी मेट्रो एलिवेटेड लाइन, हाईवे पर जाम से जूझेगा पूरा शहर, बढ़ेगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 02:08 PM IST

Agra Metro: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण से नेशनल हाईवे दो पर मेट्रो निर्माण की अनुमति मिल गई है। ताजमहल से सिकंदरा तक मेट्रो एलिवेटेड लाइन का निर्माण होने के दौरान जाम के संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर आगरा डेलवपमेंट फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है और परेशानी के समाधान की मांग की है।

Image

एलिवेटेड लाइन के निर्माण के दौरान जाम से जूझेगा शहर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से शुरू होकर सिकंदरा तिराहे पर होगा खत्म
  • पूरे कॉरिडोर में छह एलिवेटेड और नौ भूमिगत स्टेशन होंगे
  • एलिवेटेड लाइन के निर्माण के दौरान पूरा शहर जाम से जूझेगा

Agra Metro: उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो के पहले कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की ओर से नेशनल हाईवे दो पर मेट्रो के निर्माण की अनुमति मिल गई है। अब ताजमहल से सिकंदरा तक मेट्रो एलिवेटेड लाइन का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में स्थायी इंतजाम नहीं किए गए तो नेशनल हाईवे पर पूरा शहर जाम से जूझेगा। इस संबंध में आगरा डेलवपमेंट फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से भविष्य में होने वाली इस परेशानी के समाधान की मांग की है। जानकारी के अनुसार, आगरा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 में सिकंदरा तिराहे और गुरुद्वारा गुरु का ताल तिराहे पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है।

अब मेट्रो के कॉरिडोर संख्या एक के तहत ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो एलिवेटेड लाइन एनएच दो पर शास्त्री नगर, आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल तिराहा और सिकंदरा तिराहे पर होगी। ऐसे में सारा लोड हाईवे दो पर आ जाएगा। इस लाइन के बनने से भविष्य में भी अंडरपास या एलिवेटेड रोड बनाया जाना संभव नहीं होगा।

पत्र के जरिए दिया सुझाव

पत्र के जरिए सुझाव दिया गया है कि जब मेट्रो कॉरपोरेशन को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की तरफ से निर्माण की अनुमति दे दी गई है तो एनएचएआई को भी अंडरपास या एलिवेटेड रोड की अनुमति मिल सकती है। इससे परेशानी का समाधान हो जाएगा। पत्र में नागपुर का उदाहरण भी दिया है। वहां पर एलिवेटेड मेट्रो लाइन और एलिवेटेड रोड एक साथ एक ही पिलर के माध्यम से चल रहीं हैं। इस मॉडल को अपनाने से भी परेशानी का समाधान हो सकता है।

छह किलोमीटर लंबा है कॉरिडोर

आपको बता दें कि पहले चरण में आगरा मेट्रो का संचालन ताज पूर्व से बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला इलाके से होकर जामा मस्जिद तक होगा। आगरा मेट्रो का यह कॉरिडोर छह किमी लंबा रहेगा। हालांकि पूरे कारीडोर की लंबाई 15.40 किलोमीटर की है। यह कॉरिडोर पूर्वी ताज गेट को जामा मस्जिद से जोड़ता है। इस गलियारे में तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट, फतेहाबाद रोड और बसाई मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article