आगरा

सोमेश्वरनाथ मंदिर: आगरा में यहां आकर छिपे थे तात्या टोपे, अंग्रेजों ने तोपों से बरसाया था कहर

आगरा का नाम आते ही ताजमहल की खूबसूरत इमारत याद आ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुगल काल में आगरा को अकबराबाद के नाम से भी जाना जाता था। आगरा के सोमेश्वरनाथ मंदिर में देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के बाद तात्या टोपे ने शरण ली थी। आइए जानें इससे जुड़ी खास बातें-

Image

आगरा, सोमेश्वरनाथ मंदिर

आगरा का नाम हर कोई जानता है। इस शहर का नाम आते ही ताजमहल की खूबसूरत इमारत याद आ जाती है। ताजमहल है ही इतना खूबसूरत। वहीं चांदनी रात में इसका दीदार जैसे जमीन पर चांद उतर आया हो। लेकिन, आपको बता दें कि आगरा की खासियत सिर्फ ताजमहल तक ही सीमित नहीं है। यहां का इतिहास, इमारतें, मंदिर, और जगहें, खान-पान इस जगह को एक अलग पहचान दिलाती हैं। जनगणना 2011 के अनुसार आगरा की जनसंख्या 44.18 लाख है। यह 10863 वर्ग km में फैला हुआ है, जहां कुल 906 गांव हैं। आगरा के लोग ज्यादातर ब्रज भाषा बोलते हैं।

आगरा के नाम का इतिहास

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुगल काल में आगरा को अकबराबाद के नाम से भी जाना जाता था। वहीं महाभारत काल में यह शहर अग्रवन या अग्रबाण कहलता था। आगरा का संबंध ऋषि अंगिरा से भी जुड़ा है। जिस वजह से अंगिरा के नाम पर इसका नाम आगरा पड़ा। कहा जाता है कि तौलमी पहला व्यक्ति था,जिसने इसे आगरा कहा था।

आगरा की 7 नदियां

उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित है। यहां उटंगन, करबन, खारी, किवाड़, बाणगंगा, चंबल और यमुना नदियां बहती हैं। इस क्षेत्र को आगरा नहर द्वारा भी पानी दिया जाता है। यहां आस-पास के इलाकों में बाजरा, जौ, गेहूं और कपास उगाई जाती हैं।

आगरा के मंदिर

आगरा में कई शिव मंदिर हैं। जिनमें राजेश्वर, मनकामेश्वर, बलकेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर की खास मान्यता है। आगरा के राजेश्वर मंदिर को एक रहस्यमयी मंदिर माना जाता है।

सोमेश्वरनाथ मंदिर

इन्हीं मंदिरों में से एक गोकुलपुरा स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर है। जहां देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के बाद तात्या टोपे ने शरण ली थी। जिसके बाद अंग्रेजों ने गोकुलपुरा की चहारदीवारी को तोपों उड़ा दिया था। तात्या टोपे गुजराती भाषा जानते थे। उन्होंने अपना नाम नारायण स्वामी रख लिया था। इस तरह वह आगरा में एक साल तक रहे। इस बात की भनक जब अंग्रेजों को मिली तो उन्होंने धावा बोल दिया था। लेकिन, तात्या इससे पहले ही यहां से निकल चुके थे। व ही यहां से जा चुके थे। आज यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है।

आगरा में घूमने की जगह

आगरा में वैसे तो घूमने के लिए कई जगहें हैं। लेकिन, लोग खासकर ताजमहल देखने के लिए जाते हैं, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। इसके अलावा आगरा का मेहताब बाग, अकबर का मकबरा, जामा मस्जिद, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, चीनी का रोजाबुलंद दरवाजा, ताज संग्रहालय और बजेश्वर मंदिर ऐतिहासिक जगहें हैं।

आगरा की अर्थव्यवस्था

आपको बता दें कि आगरा में बिजली का सामान, चमड़ा, दूध, कपास, कपड़ा, लकड़ी और ऑटो इंजन के पार्ट समेत अन्य वस्तुओं का बिजनेस किया जाता है। आगरा एक फेमस टूरिस्ट हब है, जहां यह एक आय का जरिया है।

आगरा का फेमस फूड

आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। साथ ही यहां का मुगलई खाने के लोग दीवाने हैं। आगरा में मिलने वाले दालमोट स्वाद काफी अलग होता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article