आगरा

Mathura News: मथुरा में रेलवे ट्रैक पर बिखरी मिली तीन लाशें, इलाके में फैली सनसनी

मथुरा में दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर तीन लाशें मिली हैं। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर तीन लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इनमें एक लाश महिला की है और दो अन्य किशोरियों की लाश है। तीनों शव ट्रैक पर बिखरी मिली हैं। यह घटना हाईवे इलाके के बाजना पुल के समीप की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि ये तीनों शव मां-बेटियों की हैं और तीनों ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और किशोरियों की उम्र 14 व 12 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article