आगरा

आगरा में ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:04 PM IST

Agra Car Theft Gang: आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी पुष्पेंद्र 26 गाड़ियों की चोरी में शामिल था। यह गैंग 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। हालांकि पुलिस अभी तक चोरी किए गए वाहन बरामद नहीं कर पाई है।

Image

वाहन चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार
  • ईनामी बदमाश 26 वारदातों की था शामिल
  • पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम किया हुआ था घोषित

Agra Car Theft Gang: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा पुलिस ने ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर को दबोचा है। गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान पुष्पेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग के एक और बदमाश को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र 26 गाड़ियों की चोरी में शामिल था। यह गैंग सौ से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। हालांकि पुलिस अभी तक चोरी किए गए वाहन बरामद नहीं कर पाई है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि साल 2021 में घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी की वारदात हुई थीं। इस पर पीड़ितों ने आगरा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराए थे। गैंग के सदस्य इतने शातिर थे कि कार को खोलकर डिवाइस से चाबी तैयार करके वाहन चोरी करते थे।

पुलिस ने दो गाड़ियां और 72 किलो गांजा किया बरामद

इसके बाद नकली कागजात तैयार करते थे और दूसरे राज्यों में बेच देते थे। वाहन चोर गैंग ने सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदात कमला नगर, एत्माद्दौला, शाहगंज, सदर, सिकंदरा, ताजगंज, जगदीशपुरा में की थीं। पुलिस के संयुक्त अभियान में हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग के सदस्य पकड़े गए थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो गाड़ियां और 72 किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले में ग्वालियर के विरला नगर में रहने वाला पुष्पेंद्र चौधरी वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

अलीगढ़ से आकर जेब काटता था शातिर

वहीं, आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने भीड़ में लोगों की जेब काटने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शेर सिंह के अनुसार, अलीगढ़ के रहने वाले अरमान को जीवनी मंडी मार्ग से पकड़ा गया है। आरोपी पहले दो बार जेल जा चुका है। आरोपी अलीगढ़ से जेब काटने आगरा जाता था। आरोपी ने वाटर वर्क्स पर पहली वारदात को अंजाम दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article