क्या होगा एक्सप्रेसवे का रूट
आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की शुरुआत आगरा के देवरी गांव से होगी और यह ग्वालियर में सुसेरा गांव तक बनेगा। पीआईबी की रिपोर्ट के अनुसार इस आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोडेक्ट को बनाने में करीब 4613 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यहां होगा फायदा
आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों से भी गुजरेगा। आगरा और ग्वालियर के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के साथ ही इस नए रूट के जरिए एनएच-44 के आगरा-ग्वालियर हिस्से में ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से न सिर्फ ट्रैवेल टाइम कम होगा, बल्कि आगरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के बीच कॉमर्शियल और फ्रेट मूवमेंट की लॉजिस्टिक एफिसिएंसी भी बढ़ेगी।
घड़ियाल बचाने की भी पहल
आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नेशनल चंबल वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी से भी गुजरेगा। यहां चंबल नदी पर एक सिग्नेचर ब्रिज भी बनेगा, ताकि चंबल में रहने वाले घड़ियालों के प्राकृतिक आवास को किसी तरह का नुकसान न हो। इसके डिजाइन में साउंड बेरियर और लाइट कटर भी जोड़े जाएंगे।
आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 8 बड़े ब्रिज के साथ ही 23 छोटे ब्रिज, 6 फ्लाइओवर, 1 रेलवे ओवर ब्रिज और 192 कलवर्ट भी बनेंगे।
