आगरा

Mathura Road Accident: ओवरटेक की कोशिश में ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, तीन लोगों की मौत

Mathura Road Accident: मथुरा में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ऑवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के चालकों समेत 3 लोगों की मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

मथुरा में सड़क दुर्घटना

Mathura Road Accident: मथुरा के छाता कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चीनी मिल के सामने रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छाता से मथुरा जा रहे थे वाहन

छाता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार त्यागी ने कहा, ‘‘इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’ हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलने की कोशिश में उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन छाता से मथुरा जा रहे थे।

दोनों गाड़ियों के चालक की मौत

मृतकों की पहचान उमेश, पूरन सिंह और ट्रक चालक प्रिंस के रूप में हुई है। पूरन सिंह ट्रैक्टर पर सवार था। त्यागी ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पूरन सिंह और प्रिंस की मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र यादव नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उमेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article