आगरा

Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announced: मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां देखें अपने शहर का फुल शेड्यूल

Mathura, Agra, Aligarh, Mainpuri Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announce: निर्वाचन आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की डेट्स घोषित कर दी हैं। जानिए मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी सीटों के लिए आपके शहर में किस दिन वोट पड़ेंगे।

Image

चुनाव की तारीखें घोषित

Mathura Agra Aligarh Mainpuri, UP Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान किया। इस घोषणा के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया 7 चरणों में विभाजित होगी, जो कि 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होगी। मतगणना 4 जून को होगी, जिसके परिणामस्वरूप अगले पांच वर्षों के लिए देश की सत्ता का निर्णय होगा। इससे पहले कि आप वोट देने जाएं, यह सुनिश्चित कर लें कि आपके क्षेत्र में मतदान की तारीख क्या है।

मथुरा में हाल के समय में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर मामला काफी चर्चा में रहा है। उधर आगरा भी मेट्रो को लेकर सुर्खियों में छाया रहा है। अलीगढ़ और मैनपुरी की लोकसभा सीटें भी उत्तर प्रदेश में काफी अहम मानी जाती हैं। यहां जानिए मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी में किस दिन मतदान होगा।

सीट का नाम मतदान की तारीख
  • मथुरा - 26 अप्रैल
  • आगरा - 7 मई
  • अलीगढ़ - 26 अप्रैल
  • मैनपुरी - 26 मई
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article