आगरा

आगरा में ममता शर्मसार! फिरोजाबाद हाईवे पर रोती-बिलखती मिली नवजात, मासूम को खेत में फेंककर भागी युवती

आगरा में फिरोजाबाद हाईवे के एत्मादपुर श्यामजी ढाबा के पीछे एक नवजात बच्ची बरामद हुई है। जिसे बाइक सवार एक युवक-युवती खेत में छोड़कर वहां से निकल गए। ढाबा संचालक ने बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड होम भेज दिया है और महिला की तलाश कर रही है।

Image

आगरा में नवजात बच्ची को खेत में फेंका

Agra News: आगरा से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार युवक-युवती ने एक नवजात बच्ची को खेत में फेंक दिया। हाईवे पर एक ढाबा संचालक ने बच्ची को देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें युवती बच्ची को फेंकते नजर आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश कर रही है।

यह घटना फिरोजाबाद हाईवे के एत्मादपुर श्यामजी ढाबा के पास की है। युवक-युवती ने 26 अगस्त को नवजात बच्ची को खेत में फेंक दिया। यह घटना ढाबे के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक और युवती बाइक पर सवार होकर आते हैं। जिसके बाद युवती बाइक से उतरी है, उसके हाथ में नवजात बच्ची दिख रही है। युवती बच्ची को खेत में छोड़कर वापस बाइक पर सवार होकर युवक के साथ वहां से निकल जाती है।

बच्ची को भेजा चाइल्ड होम

ढाबा संचालक और कर्मचारियों को बच्ची ढाबे के पीछे पड़ी हुई मिली। जिसे देख तुरंत ढाबा संचालक ने उसे अपनी गोद में उठा लिया। जिसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच की। जिसकी मदद से पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड होम भेज दिया है जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article