आगरा

Google Map ने फिर दिया धोखा.. निर्माणाधीन हाईवे पर दिखाया रास्ता, बाल-बाल बची परिवार की जान

हाथरस में गूगल मैप पर रास्ता देखकर कार चालक हादसे का शिकार हो गए। गूगल मैप ने चालकर को निर्माणाधीन हाइवे पर बंद पड़े रोड पर रास्ता दिखाया। जिससे कार बंद हाइवे पर मिट्टी के टीले से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी का एयरबैग खुलने से कार सवार परिवार की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को सुकुशल निकाल लिया।

Image

गूगल मैप के कारण हादसा

हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गुमराह कर दिया और निर्माणाधीन हाईवे का रास्ता दिखा दिया। जिसपर चलने से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई। गाड़ी का एयरबैग खुलने की वजह से कार सवार परिवार की जान बच गई। लेकिन हादसे में लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बरेली से मथुरा जा रहे कार सवार

जानकारी के अनुसार बरेली के निवासी विमलेश कुमार और केशव गुरुवार को अपनी कार से मथुरा जाने के लिए निकले थे। बरेली से मथुरा का सफर तय करने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन गूगल मैप ने उन्हें निर्माणाधीन हाईवे पर बंद पड़े रास्ते को दिखा। जिस वजह से चलकर कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

गूगल मैप ने रोड को दिखाया चालू

बताया जा रहा है कि बरेली मथुरा हाईवे की रोड गूगल मैप पर चालू दिख रही है। लेकिन यह हाईवे अभी भी निर्माणाधीन है। इसमें जगह-जगह मिट्टी के अवरोधक भी लगे हैं। इस निर्माणाधीन हाईवे पर हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में रोड पर कोई डाइवर्जन बोर्ड नहीं था। जिस वजह से यह कार इस हादसे का शिकार हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article