आगरा

Meerut Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से की थी लूटपाट

Meerut Police Encounter: मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान चारों गोली लगने से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन आरोपियों ने हाल ही में एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से बाइक और मोबाइल लूटा था।

Image

फाइल फोटो

Meerut Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल बदमाशों के नाम सुमित, मोहित, तुलसी और सोनू हैं। पुलिस ने बदमाशों से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल और 4 तमंचे के कारतूस भी बरामद किए। जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों ने हाल ही में एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के बाद सभी घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसपी देहात त्रिगुण विसेन ने इस बारे में जानकारी देत हुए बताया कि थाना महावन क्षेत्र में एक व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने की घटना हुई थी। पुलिस टीम इस मामले को हल करने की लगातार कोशिश कर रही थी। उन्होंने आगे बताया कि इसी संदर्भ में आज पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश रुद्र रिसॉर्ट के पास स्थित चिंताखंड मंदिर के पास इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस टीम और स्वाट टीम ने वहां चेकिंग अभियान चलाया। तभी दो मोटरसाइकिलों पर चार बदमाश वहां पहुंचे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

लूटी हुई बाइक और मोबाइल बरामद

उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें चारों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में यह पता चला कि 15 फरवरी को इन्हीं बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के एक कर्मचारी से लूट की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लूटी हुई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस ने उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इससे पहले 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के शामली में यूपी एसटीएफ और अपराधियों के बीच मध्य रात में मुठभेड़ हो गई थी। इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने एक लाख के इनामी अरशद और उसके तीन साथियों को मार गिराया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि यह मुठभेड़ शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई थी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथी मनजीत, सतीश व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, बाद में सभी की मौत हो गई थी। अरशद सहारनपुर के थाना बेहट से लूट के एक मामले में वांछित था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article