आगरा

Agra Paliwal Park: आगरा में चौपाटी की तर्ज पर पालीवाल पार्क में बनेगी फूड गैलरी, सुबह और शाम खुलेगी लाइब्रेरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:09 PM IST

Agra Paliwal Park: ताजनगरी आगरा में अब पालीवाल पार्क पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क में चौपाटी की तर्ज पर फूड गैलरी बनेगी। जोंस पब्लिक लाइब्रेरी की मरम्मत का काम कराने के साथ ही रंगाई पुताई का काम भी कराया जाए। रोजाना सुबह छह से दस और शाम को पांच से नौ बजे तक यह लाइब्रेरी जनता के लिए खोला जाए।

Image

आगरा का पालीवाल पार्क होगा गुलजार

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के पालीवाल पार्क में बनेगी फूड गैलरी
  • लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे लोग
  • सुबह और शाम को खुलेगी लाइब्रेरी

Agra Paliwal Park: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के बीचोंबीच स्थित पालीवाल पार्क की हालत में सुधार किया जाएगा। पार्क को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में चौपाटी की तर्ज पर फूड गैलरी बनाई जाएगी। अब यहां शाम के समय घूमने आने वाले लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। वेंडरों के लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सुबह और शाम में कुछ घंटों के लिए यहां लाइब्रेरी भी खुलेगी। इसको लेकर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण भी किया।

कमिश्नर अमित गुप्ता के अनुसार, नौका विहार स्थल, लक्ष्मण झूला और उसके पीछे की जगह को गार्डन के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे पालीवाल पार्क भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने स्वच्छता पर भी जोर दिया।

बच्चों के लिए बनेगा पिकनिक स्पॉट

उन्होंने सभी नागरिकों से मदद की अपील की। इसके साथ ही नगर निगम, उद्यान विभाग को भी निर्देशित किया कि पालीवाल पार्क हर हाल में साफ रहना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि पालीवाल पार्क एक आदर्श के रूप में विकसित होना चाहिए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि रात में यहां लोग परिवार समेत घूमने आएं इसके लिए फूड गैलरी बनाई जानी चाहिए। बच्चों के लिए पिकनिक स्पॉट बने। नए कार्यों के अलावा उनकी जगहों पर पाथवे, सीट्स और मार्ग की मरम्मत, रात्रि में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था, नौका बिहार के तालाब के पानी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ शौचालय और लघुशंकालय बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

जोंस पब्लिक लाइब्रेरी की होगी मरम्मत

आपको बता दें कि दो साल पहले नगर निगम पालीवाल पार्क के सुंदरीकरण की योजना तैयार कर चुका है। बजट में कमी की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। विधायक ने कहा कि जोंस पब्लिक लाइब्रेरी की मरम्मत का काम कराने के साथ ही रंगाई पुताई का काम भी कराया जाए। रोजाना सुबह छह से दस और शाम को पांच से नौ बजे तक यह लाइब्रेरी जनता के लिए खोला जाए। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लाइब्रेरी खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्यान निदेशक भी मौजूद रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article