आगरा

फिरोजाबाद सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Firozabad UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 80 लोकसभा सीटों में फिरोजाबाद भी एक है। फिरोजाबाद सीट पर तीसरे चरण के चुनाव होने वाले हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर जीत हासिल करने वाले डॉ. चंद्र सेन जादोन की टिकट इस बार पार्टी ने काट दी है। इस बार फिरोजाबाद सीट के चुनावी मैदान में बीजेपी ने ठाकुर विश्वदीप सिंह को उतारा है।

Image

फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव 2024

फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha 2024) सात चरणों में पूरा किया जाएगा। दो चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में 7 मई को आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 94 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मतदान होना है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में फिरोजाबाद सीट पर बीजेपी के डॉ. चंद्र सेन जादोन ने जीत हासिल की थी। इस बार पार्टी ने डॉ. चंद्र सेन जादोन को टिकट नहीं दिया है। आइए अब आपको बताएं फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मतदान कब होगा और सीट के प्रमुख उम्मीदवार कौन है।

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनसंख्या 2496761 है। इस सीट पर 2011 की जनगणना के आधार पर 15 फीसदी से अधिक मुस्लिम जनसंख्या है। वहीं यादव मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या करीब 2.50 लाख है। ठाकुर और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख के करीब है। दलित मतदाताओं की संख्या 3 लाख और शाक्या मतदाताओं की संख्या 80 हजार है।

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Firozabad UP Lok Sabha Election 2024 Polling Date)

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना है। लोकसभा 2024 के पोलिंग शेड्यूल के अनुसार, तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2024 को होगा। तीसरे चरण के चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी (Firozabad UP Lok Sabha Election 2024 Result)

सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद 4 जून को एक साथ सभी 543 सीटों पर मतगणना होगी। मतगणना के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद पता लगेगा कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार सांसद बनेगा।

फिरोजाबाद के प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Key Candidate of Firozabad Lok Sabha Election 2024)

भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी (BJP) - ठाकुर विश्वदीप सिंह

समाजवादी पार्टी-सपा (SP) - अक्षय यादव

बहुजन समाज पार्टी-बीएसपी (BSP) - चौधरी बशीर

2014 में बीएसपी से फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लड़ने वाले ठाकुर विश्वदीप सिंह इस बार बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी सपा ने अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतरा है।

फिरोजाबाद लोकसभा 2019 के परिणाम

वर्ष 2019 में हुई फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के डॉ. चन्द्र सेन जादोन, सपा के अक्षय यादव और पीएसपी (एल) के शिवपाल सिंह यादव चुनावी रण में थे। लोकसभा 2019 में फिरोजाबाद सीट पर 495,819 वोटों से बीजेपी के चंद्र सेन जादोन ने जीत हासिल की थी। सपा के अक्षय यादव को 467,038 और पीएसपी (एल) के शिवपाल सिंह यादव को 91,869 वोट मिले थे।

फिरोजाबाद लोकसभा 2014 के परिणाम

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा ने अपना सिक्का जमाया था। इस साल बीजेपी के प्रो. एसपी सिंह बघेल, सपा के अक्षय यादव, बीएसपी के ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनावी मैदान में थे। उस दौरान सपा के अक्षय यादव ने 5,34,583 वोटों पाकर जीत हासिल की थी। बीजेपी के उम्मीदवार प्रो. एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 वोट मिले थे और बीएसपी के उम्मीदवार ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 वोट मिले थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article