मैनपुरी : लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha Constituency) को उत्तर प्रदेश की VVIP सीटों में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी (SP), विशेषतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का गढ़ रहा है। मुलायम सिंह यादव तो अब नहीं रहे, अब उनकी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) उनकी इस विरासत को संभाल रही हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं और राज्य में सभी 7 चरणों (19 अप्रैल से 1 जून) में मतदान हो रहा है। मतों की गिनती 4 जून को होगी। दशकों से सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी रही हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट एक पावरहाउस है और इसका भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है।
मैनपुरी लोकसभा चुनाव
Mainpuri Yadav Population: मैनपुरी लोकसभा जाति समीकरण
मैनपुरी में साल 2011की जनगणना के अनुसार मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र संख्या 21 लाख, 31 हजार, 171 है और यहां प्रति 1000 पुरुषों पर 876 महिलाएं हैं। बृज क्षेत्र में मौजूद मैनपुरी में मुख्यत: हिंदू बहुल क्षेत्र है और 45 फीसद यादव मतदाता हैं। यह सीट दशकों से समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है।मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं उनके नाम हैं - मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंतनगर।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Mainpuri UP Lok Sabha election polling date)
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को होगा। इसी दिन क्षेत्र के लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे।मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Mainpuri UP Lok Sabha election result date)
देशभर की सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का कार्य 4 जून 2024 को होगा। मैनपुरी में भी इसी दिन मतगणना होगी और यहां की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है पता चल जाएगा।मैनपुरी के प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Key Candidates List of Mainpuri Lok Sabha election)
देशभर में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच मुकाबला है। मैनपुरी में सीधा मुकाबला केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र में दबदबा रखने वाली समाजवादी पार्टी के बीच है। मैनपुरी प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट यहां है -मैनपुरी लोकसभा BJP Candidate - जयवीर सिंह
मैनपुरी लोकसभा समाजवादी पार्टी Candidate - डिंपल यादव
मैनपुरी लोकसभा बहुजन समाज पार्टी - शिव प्रसाद यादव
मैनपुरी लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम
मैनपुरी सीट पर पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे।उन्होंने कुल 5 लाख, 24 हजार, 926 यानी 53.75% वोट हासिल किए। भारतीय जनता पार्टी के प्रेम सिंह शाक्या को 4 लाख, 30 हजार, 537 मत मिले थे। हालांकि, मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद साल 2022 में यहां उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 6 लाख,18 हजार, 120 वोट यानी 64.08% वोट शेयर हासिल किया और रघुवर सिंह शाक्या 3 लाख, 29 हजार, 659 मत लेकर दूसरे नंबर पर रहे।मैनपुरी लोकसभा सीट से 1996 से लगातार समाजवादी पार्टी चुनाव जीत रही है। 1996 में मुलायम सिंह यहां से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे और देश के रक्षामंत्री भी बने। 1998 और 1999 में बलराम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। 2004 में एक बार फिर मुलायम सिंह यहां से चुनाव लड़े और जीते। 200, 2014 और 2019 में भी मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में समाजवादी पार्टी का झंडा गाड़ा। 1952 से 1984 तक हुए आठ लोकसभा चुनाव में से कांग्रेस को यहां चार बार जीत मिली थी लेकिन 1984 के बाद से अब तक कांग्रेस यहां से नहीं जीती। आइए, नजर डालते हैं कि 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव से 2022 के लोकसभा उपचुनाव तक किस राजनीतिक दल के किस उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की है।
| साल | जीते उम्मीदवार का नाम | किस राजनीतिक दल को मिली जीत |
| 1952 | बादशाह गुप्ता | कांग्रेस |
| 1957 | बंशी दास धनगर | प्रजा सोशलिस्ट पार्टी |
| 1962 | बादशाह गुप्ता | कांग्रेस |
| 1967 | महाराज सिंह | कांग्रेस |
| 1971 | महाराज सिंह | कांग्रेस |
| 1977 | रघुनाथ सिंह वर्मा | जनता पार्टी |
| 1980 | रघुनाथ सिंह वर्मा | जनता पार्टी (सेक्युलर ) |
| 1984 | बलराम सिंह यादव | कांग्रेस |
| 1989 | उदय प्रताप सिंह | जनता दल |
| 1991 | उदय प्रताप सिंह | जनता पार्टी |
| 1996 | मुलायम सिंह यादव | सपा |
| 1998 | बलराम सिंह यादव | सपा |
| 1999 | बलराम सिंह यादव | सपा |
| 2004 | मुलायम सिंह यादव | सपा |
| 2004 (उपचुनाव) | धर्मेंद्र यादव | सपा |
| 2009 | मुलायम सिंह यादव | सपा |
| 2014 | मुलायम सिंह यादव | सपा |
| 2014 (उपचुनाव) | तेज प्रताप सिंह यादव | सपा |
| 2019 | मुलायम सिंह यादव | सपा |
| 2022 (उपचुनाव) | डिंपल यादव | सपा |
