आगरा

आगरा में चौकी इंचार्ज से समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, इस मामले में हुई चूक

उत्तर प्रदेश के आगरा में चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े बुनियादी कर्तव्यों को निभाने में असफल पाए जाने पर निलंबित कर दिए गए।

Image

पुलिस आयुक्त, आगरा (फोटो-@agrapolice)

आगरा : ताजनगरी के अपर पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) आदित्य कुमार के निर्देश पर बालूगंज चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (सिटी) सोनम कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। सोनम कुमार ने कहा कि निलंबित सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े बुनियादी कर्तव्यों को निभाने में असफल पाए गए। विशेष रूप से बालूगंज क्षेत्र में अपराध की घटनाओं और जनशिकायतों की अनदेखी के आरोपों में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि समय पर गश्त, सूचना संकलन और शिकायत निस्तारण जैसे प्राथमिक दायित्वो में गंभीर लापरवाही बरती गई जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

डीसीपी सोनम कुमार ने अन्य पुलिस इकाइयों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी। निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच की जाएगी जिसमें उनकी ड्यूटी से संबंधित रजिस्टर,गश्ती रिपोर्ट और क्षेत्रीय शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article