आगरा

आंबेडकर-गौतम बुद्ध की तस्वीर देख मूड हाई, दलित दूल्हे की बंदूक से पिटाई, जाति सूचक शब्द कह बोले तुम...

उत्तर प्रदेश के आगरा से दलित दूल्हे के साथ अमानवीय व्यवहार होने और बंदूक से पीटने की खबर सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने जाति सूचक शब्द कहकर उसकी जमकर पिटाई की।

Image

(सांकेतिक फोटो)

आगरा : ताजनगरी में एक दलित की बारात में लोगों के एक समूह ने दूल्हे पर कथित तौर पर बंदूक की बट से वार किया और जाति आधारित टिप्पणी की। पुलिस के अनुसार यह घटना छह मार्च की है जब विशाल की बारात अजीजपुर गांव पहुंची थी। दूल्हे के पिता मुकेश कुमार ने दावा किया कि उन्होंने सात मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 10 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई।

आंबेडकर की तस्वीरें देख की अभद्रता

बारात के दौरान कार में सवार तीन से चार लोगों ने समारोह में शामिल लोगों से गोली-गलौज करना शुरू कर दिया और अपने वाहन के लिए रास्ता मांगने लगे। विशाल के पिता मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि डॉ. बी.आर. आंबेडकर और गौतम बुद्ध की तस्वीरें देखने पर वे कथित तौर पर आक्रामक हो गए और तस्वीरों के शीशे तोड़ दिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विशाल के सिर पर बंदूक की बट से वार दिया। कुमार ने कहा कि आरोपियों ने जाति आधारित अपशब्द कहे और शादी में बाधा डालने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देवेश ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी 10 मार्च को दी गई।

शिकायत के आधार पर विष्णु शर्मा और उनके बेटे के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता ने बाद में पुलिस से संपर्क किया इस वजह से प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें