आगरा

Agra Valentine Day 2023: मुहब्बत की नगरी में इन रोमांटिक जगहों पर पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे करें सेलिब्रेट, गुलाब देकर प्यार का इजहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 02:02 PM IST

Agra Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो गई है। इस वीक का प्रेमी जोड़े इंतजार करते हैं। इस वीक को कपल्स यादगार मनाना चाहते हैं। कपल्स वैलेंटाइन डे जैसे शानदार पल को घूमने के साथ-साथ खूब आनंद लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर किसी रोमांटिक जगह पर जाने की सोच रहे हैं, तो आगरा में इन जगहों पर जरूर जाएं।

Image

इन खूबसूरत जगहों पर वैलेंटाइन डे को बनाएं स्पेशल

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हुई
  • आगरा की इन रोमांटिक जगहों पर करें वैलेंटाइन डे सैलिब्रेट
  • सात फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है वैलेंटाइन डे वीक


Agra Valentine Day 2023: प्रेम का त्योहार यानि वैलेंटाइन डे वीक आ गया है। कपल्स इस वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ़रवरी का माह कपल्स के लिए बहुत खास होता है। वैलेंटाइन डे वीक सात फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। रोज डे से इस वीक की शुरुआत होती है। प्रेमी जोड़े इस महीने में वैलेंटाइन डे जैसे शानदार पल को घूमने के साथ-साथ खूब आनंद लेना पसंद करते हैं। ज्यादातर कपल्स फरवरी की शुरुआत में ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। आज हम आपको मुहब्बत की नगरी के आसपास वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं।

ताजमहल

आगरा का ताजमहल वैलेंटाइन डे के दिन घूमने से बेहतर कोई और स्थान नहीं हो सकता है। ताजमहल प्यार की निशानी है। जब प्रेम का पर्व है तो वहां जाना सबसे अच्छा है। आप वैलेंटाइन डे के दिन ताजमहल घूमने का प्लान कर सकते हैं। फरवरी के माह में यहां मौसम भी बेहद रोमांटिक होता है। यहां आप मुगलई व्यंजन का पार्टनर के साथ लुत्फ उठा सकते हैं।

आगरा किला

14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन आप पार्टनर के साथ पूरा दिन इंजोय करना चाहते हैं तो आगरा किला घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह ऐसी जगह है कि जहां आप अपने पार्टनर के साथ ना केवल घूमेंगे बल्कि सुकून के पल भी बिता सकेंगे।

पंचमहल

पंच महल ताजनगरी आगरा की एक पांच मजिला इमारत है, यह फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी कोने पर है। यहां आप घूमने जा सकते हैं। मुगल बादशाह अकबर ने पंच महल को अपनी रानियों के लिए बनवाया था। इसकी खासियत यह है कि यहां 176 पोल हैं। यह पोल कुछ इस तरह बनाए गए थे कि इनके बीच से आने वाली हवा बेहद ठंडी हो जाती है। वैलेंटाइन डे के दिन आप पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

अंगूरी बाग

आगरा में अंगूरी बाग को सन 1637 में शाहजहां ने बनाया था। यह भी शाहजहां की रानियों के आराम और नहाने का स्थान था। यहां शाही स्नान के लिए हमाम बना हुआ था। साथ ही यहां पर रस भरे अंगूरों के बड़े बाग हैं जिन्हें देखना दिलचस्प होता है। आप पार्टनर के साथ यहां आनंद ले सकते हैं।

आगरा का सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य में आपको अदभुत कीठम झील देखने को मिलेगी। झील का पानी मीठा होता है। इस झील में आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। वैलेंटाइन डे के दिन आप पार्टनर के साथ यहां आनंद ले सकते हैं।

सदर बाजार

दिल्ली के कनाट प्लेस जैसा एक बाजार आगरा में भी है। इसे आगरा का सदर बाजार कहा जाता है। दिन ढलते ही यहां रौनक दिखाई देने लगती है। खानपान के शौकीन लोग यहां जुटते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ लजीज व्यंजनों का जायका लेना चाहते हैं तो सदर बाजार सबसे अच्छी जगह है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article