Airport to Mall road close: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जी-20 सम्मेलन के लिए आए विदेशी मेहमानों को कड़ी सुरक्षा में खेरिया एयरपोर्ट से होटल ताज कन्वेंशन तक बसों के जरिए ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन डिवाइस, एंटी माइंस के साथ एटीएस कमांडो, पुलिस और पीएसी पहले ही तैनात थी। खेरिया एयरपोर्ट, ईदगाह, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर फोर्स तैनात रही। वहीं, पुलिस ने मेहमानों के आगरा में भ्रमण और बैठक की वजह से यातायात प्रबंधन किया है। लोगों से अपील की गई है कि वो वीवीआईपी रूट का इस्तेमाल करने से बचें। आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। मैपल्स एप पर डायवर्जन की जानकारी हासिल की जा सकती है।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के अनुसार, मेहमान दो होटलों में ठहरे हैं। मेहमानों के मूवमेंट के समय यातायात रोक दिया जाएगा। इसके लिए ताज व्यू तिराहे से होटल ताज कन्वेंशन के बीच एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात हैं। ऐसे में पुलिस यातायात रोकेगी तो जाम लग सकता है।
