आगरा

Agra Water Crisis: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में 3 दिन नहीं आएगा पानी, ये है जलापूर्ति रोकने की वजह

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 05:04 PM IST

Agra Water Crisis: ताजनगरी के लोगों के लिए जरूरी खबर है। लॉयर्स कॉलोनी स्थित पंपिंग स्टेशन से तीन दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। जल निगम ने लोगों को पानी भरकर रखने की अपील की है।

Image

आगरा के कई इलाकों में तीन दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के कई इलाकों में तीन दिन तक नहीं होगी पानी की सप्लाई
  • लॉयर्स कॉलोनी टंकी के रिसाव की मरम्मत का होगा काम
  • शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक नहीं आएगा पानी

Agra Water Crisis: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 17 से 19 दिसंबर तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। आगरा में लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से जुड़े 15 इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से जुडे़ इलाके में रहने वाले लोग पहले ही पानी भरकर रख लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के अनुसार, शनिवार यानी कल से 19 दिसंबर तक लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। यहां पानी की टंकी में रिसाव की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, इस वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक पानी का संकट रहेगा।

जल निगम की विश्व बैंक इकाई की तरफ से लॉयर्स कॉलोनी पानी की टंकी की वर्टिकल वॉल में आए रिसाव की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जाएगी।

इन इलाके के लोगों के लिए परेशानी

आपको बता दें कि, लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाकों (नगला पदी, सरन नगर, कौशलपुर, लॉयर्स कॉलोनी, कबीर नगर, तुलसी विहार, नगला हवेली, आरके पुरम, वीर नगर, रोशनबाग, रंधीर नगर, पंजाबी बाग, टैगोर नगर, ईश्वर नगर और ककरैठा) में तीन दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम ने लोगों से अपील की है कि, वह शनिवार सुबह होने वाली सप्लाई में तीन दिन की जरूरत का जल स्टोर करके रख लें।

जल निगम ने की अपील- जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें

जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र के अनुसार, 15 वें वित्त आयोग से मिले धन के जरिए पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाकों में पानी की नई पाइप लाइन बिछाने के साथ पुरानी लाइनों की मरम्मत कर ली गई है। पुरानी पाइप लाइनों के लीकेज की मरम्मत का कार्य पूरी हो गया है। लॉयर्स कॉलोनी टंकी के रिसाव की मरम्मत करने के बाद इन इलाकों में जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक केवल डायरेक्ट सप्लाई की जाएगी जो इलाके टंकी से जुड़े हैं, वहां पानी नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए पहले से अपनी जरूरत के हिसाब से पानी भरकर रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें