आगरा

Agra News: सांप ने मां और दो बेटों को था डसा, सिर्फ महिला को ले गए हॉस्पिटल; इधर दोनों बच्चों की मौत

आगरा के मठ भवनई गांव में एक महिला विमलेश और उसके दो बच्चों को सांप ने डस लिया, जिससे महिला की इलाज के बाद सुरक्षित है, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों बच्चों की मौत हो गई।

Image

(प्रतीकात्मक तस्वीर )

आगरा : थाना जगनेर क्षेत्र के गांव मठ भवनई में एक दुखद घटना में, एक महिला विमलेश और उसके दो बच्चों को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने से दोनों बच्चों, रामू (8) और कान्हा (10) की मौत हो गई, जबकि विमलेश को इलाज के बाद बचा लिया गया। घटना के समय विमलेश और उसके बच्चे छत पर सो रहे थे। सांप के डसने के बाद विमलेश की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार ने उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाने का निर्णय लिया। जब विमलेश की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचा लिया।

सांप को पकड़ने की कोशिश

हालांकि, बच्चों को देर तक सोते रहने के कारण परिवार को यह नहीं पता चला कि उन्हें भी सांप ने काटा है। जब सुबह बच्चे नहीं उठे, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बच्चों को ग्वालियर भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। घटना के बाद, परिवार ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरों की मदद ली, जो एक बेहद जहरीले कॉमन करैत सांप को पकड़ने में सफल रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि विमलेश की नींद नहीं खुलती तो उसकी भी जान जा सकती थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article