आगरा

Agra Accident: आगरा में तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत; तीन घायल

आगरा में सिंकदरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे कंटेनगर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। आगरा-फतेहाबाद रोड पर हुए एक अन्य हादसे में कैंटर और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठे दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

आगरा में दो भीषण हादसे

Agra Accident News: आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। सिकंदरा थाना क्षेत्र में देर रात को एक तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे कंटेनर को टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं आगरा-फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार कैंटर और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दंपति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर से कैंटर का केबिन सड़क पर गिरा

आगरा में पहली घटना देर रात को थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता फ्लाईओवर पर हुई। जहां एक कैंटर तेज रफ्तार से जा रहा था, इस दौरान आगे चल रहे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कैंटर का केबिन सड़क पर गिर गया। जिससे केबिन में बैठी महिला, एक पुरुष, चालक और पिछले हिस्से में सवार एक किशोर की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस के अनुसार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ।

कार को कैंटर ने मारी टक्कर

शुक्रवार रात को थाना फतेहाबाद के आगरा रोड़ पर वाजिदपुर के पास कैंटर ने एक कार टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार सवार लोग बुलंदशहर के रहने वाले हैं और राजखेड़ा के गांव काटरपुरा जा रहे थे। तभी कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें