आगरा

Agra: दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी को घर में घुसकर लूटा, रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:07 PM IST

Agra Chain Snatching: ताजनगरी आगरा में बदमाशों ने लॉयर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। बदमाशों ने वारदात के पहले कॉलोनी में रेकी की थी। वारदात के बाद से व्यापारी की पत्नी दहशत में हैं।

Image

पीड़ित महिला और लुटेरे के बीच हाथापाई सीसीटीवी में कैद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन लूट की वारदा
  • पीड़ित महिला और लुटेरे के बीच हुई हाथापाई
  • लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद, उठे सवाल

Agra Chain Snatching: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजनगरी की लॉयर्स कॉलोनी (न्यू आगरा) में रविवार को दिनदहाड़े एक और वारदात हुई। इस बार लुटेरों ने घर में घुसकर कहर बरपाया। एक बदमाश घर में घुसा और पौधों में पानी डाल रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरा बाहर खड़े साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। बता दें कि, वारदात रविवार सुबह करीब 9:05 पर हुई। आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर व्यापारी अनिल कुमार की दुकान है। व्यापारी अनिल राजस्थान के जयपुर गए हुए थे। रविवार को उनकी पत्नी पौधों में पानी डाल रही थीं। घर का मेन गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक युवक घर में आया।

बदमाश ने व्यापारी की पत्नी से कोई पता पूछा। इस पर उन्होंने युवक से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन युवक धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ने लगा। इस पर वह घबरा गईं। उन्होंने अपने बचाव के लिए पास में रखे वाइपर को उठाया। लेकिन उससे पहले ही बदमाश ने महिला को दबोच लिया।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

हाथापाई में बदमाश ने चेन लूट ली और तेजी से बाहर भाग गया। हालांकि पीड़िता बदमाश का पीछे करते हुए गेट तक आईं। लेकिन सड़क पर लुटेरे का साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। साथी बदमाश आरोपी को बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इस पर पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोसी बाहर आए। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो वारदात उसमें कैद हो गई। फुटेज में बदमाश वारदात के पहले कॉलोनी में रेकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद से व्यापारी की पीड़ित पत्नी दहशत में हैं। घटना के बाद से लोगों में खासा गुस्सा है।

कॉलोनी में 8 नवंबर को भी हुई थी वारदात

गौरतलब है कि, आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में चैन स्नेचर्स पहले से सक्रिय ही हैं। बीते माह आठ नवंबर को भी इसी कॉलोनी में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। संयोग से पीड़िता के पास ही आधी चेन रह गई थी। लॉयर्स कॉलोनी आगरा की पॉश कॉलोनियों में शामिल है। बड़ी संख्या में इस कॉलोनी में रिटायर अधिकारी निवास करते हैं। बताया जाता है कि, पहले कॉलोनी में कई बार गोलियां भी चली हैं। स्थानीय महिलाएं घटना के बाद सवाल उठा रही हैं। महिलाएं पूछ रही हैं कि, आखिर हम कहां सुरक्षित हैं। अब तो लुटेरे घरों में भी घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article