आगरा

Agra Metro: कल आम लोगों के लिए खुलेगी आगरा मेट्रो, जानें कैसे मिलेगी टिकट और कितना होगा किराया

Agra Metro: आगरा मेट्रो का आज उद्घाटन हो गया है। यह मेट्रो सेवा 6 किमी के लिए शुरू हुई है। इस रूट पर 6 स्टेशन बनाए गए हैं। फिलहाल यहां 3 कोच की मेट्रो चलाई जाएगी, जो 5-7 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

Image

आगरा मेट्रो

Agra Metro Ticket Price: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखा दी है। आगरा मेट्रो के संचालन के पहले दिन स्कूल के बच्चों ने इसमें सफर किया। इस परियोजना का अभी पहला चरण पूरा हुआ है। इसके तहत आगरा मेट्रो की सेवा 6 किमी के लिए शुरू की गई है। जिसमें 6 मेट्रो स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो 3 कोच की होगी और यह 90 किमी की रफ्तार से दोड़ेगी। यह मेट्रो आम लोगों के लिए 7 मार्च से खुल जाएगी। आइए जानते हैं कि इसका किराया कितना होगा और किन स्टेशनों के बीच यह रफ्तार भरेगी।

आगरा मेट्रो का रूट और स्टेशन (Agra Metro Route and Station)

  • ताज पूर्वी गेट
  • कैप्टन शुमभ गुप्ता स्टेशन
  • फेतहाबाद रोड
  • ताजमहल
  • आगरा फोर्ट
  • मनकामेश्वर मंदिर

आगरा मेट्रो का समय (Agra Metro Timing)

आगरा मेट्रो के इस ट्रैक पर 6 मेट्रो ट्रेन को चलाया जाएगा, जो यात्रियों को 5-7 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। आगरा में पहली मेट्रो सुबह 6 बजे चलेगी और आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक आपको मिलेगी।

आगरा मेट्रो का किराया (Agra Metro Train Ticket Price)

आगरा मेट्रो में सफर करने वाले यात्री टिकट विंडो से भी टिकट ले सकते हैं और आगरा मेट्रो के एप से भी टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल टिकट का किराया 10,15 और 20 रुपये तय किया गया है।

होली से पहले मिली मेट्रो की सौगात

आगरा मेट्रो के उद्घाटन के बाद केंद्रीय विद्यालय के 32 बच्चों ने इसमें यात्रा की। इन बच्चों ने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वी तक मेट्रो से सफर किया। वहीं सीएम योगी ने भी ताज स्टेशन से ताज पूर्वी तक मेट्रो में यात्री की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी उनके साथ यात्रा की। सीएम योगी ने आगरा मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आगरा के लोगों को होली से पहले ही मेट्रो की सौगात मिल है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम समय में आगरा के मेट्रो स्टेशन तैयार हुए हैं। मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगे भी इसी तेजी से आगे के प्रोजेक्ट कार्य को करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!