Agra: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भयनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बोलेरो और i20 कार की आपस में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है, जहां बोलेरो चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
बोलेरो और i20 की टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बोलेरो और i20 कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है बोलेरो चालक के झपकी आने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो डिवाइडर पर रॉन्ग साइड जा पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में तीन की मौत
कार चालक के नींद आने से बोलेरो पहले उसी रोड पर आ रही i20 से टकराई फिर अनियंत्रित होकर बोलेरो डिवाइडर पर जा पहुंची। हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
