आगरा

Agra: जबरदस्ती कार में बैठाकर इंजीनियरिंग छात्रा से रेप, कॉलेज के ही सीनियर ने घिनौनी करतूत को दिया अंजाम

आगरा में एक युवक ने इंजीनियरिंग छात्रा को जबरन कार में खींचा और उसका रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके हाथ बांध दिए और अर्धनग्न अवस्था में उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है-

Image

आगरा में इंजीनियरिंग छात्रा का चलती कार में रेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Agra: आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शनिवार शाम को इंजीनियरिंग छात्रा को जबरन कार में खींचा और उसका रेप किया। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद से छात्रा डिप्रेशन में है।

चलती कार में छात्रा से रेप

छात्रा ने बताया कि वह डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है। शिवांश सिंह नामक युवक उससे एक साल सीनियर है और पढ़ाई पूरी कर चुका है। शिवांश ने दस अगस्त की शाम कारगिल चौराहे के पास उसे रोका, जबरन हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। कार में ड्राइवर सीट के पीछे कपड़े से विभाजन किया हुआ था। कार की खिड़कियों पर भी पर्दे लगे हुए थे।

छात्रा को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर फेंका

आरोपित ने उसके हाथ बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में उसे सड़क पर फेंक फरार हो गया। अगले दिन सिकंदरा थाना जाकर शिकायत की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छात्रा ने बताया कि आरोपित विश्वविद्यालय में कई लड़कियों को बहला कर संबंध बना चुका है। कई बार उनसे भी दोस्ती का प्रयास किया पर उन्होंने मना कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने विभाग अध्यक्ष से उनके बारे में झूठी शिकायत कर दी। इसके कारण उसकी मार्कशीट अभी नहीं मिल पाई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article