शहर

Raigarh News: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, घर में मिले दोनों का शव; जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: किसी विवाद को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम से लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Image

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Photo : iStock

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडुमकेला नवाडीह गांव की है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पंचराम माझी (40) और पत्नी धरम कुमारी माझी (34) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घरेलू विवाद के बाद पंचराम माझी ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पंचराम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि जब पंचराम की मां पवित्र कुमारी घटना की सूचना दी तो पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पवित्र कुमारी (मृतक की मां) ने बताया कि पंचराम पिछले तीन वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। उसने पहले भी कुएं में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। लेकिन उस दौरान पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान पंचराम का बेटा और बेटी घर में सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article