आगरा

Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डीसीएम से टकराई स्लीपर बस,6 की मौत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 12:16 PM IST

Firozabad Road Accident : आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम समेत छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 21 यात्री घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सी एम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Image

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा
  • भीषण हादसे में छह यात्रियों की दर्दनाक मौत, 21 घायल
  • एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और डीसीएम की टक्कर


Firozabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और डीसीएम की टक्कर हुई है। भीषण हादसे में छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई के लिए रेफर किया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में जान गंवाने वालों में 15 माह का मासूम, एक महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों ने घायलों को तुरंत उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के एक स्लीपर बस लुधियाना से यूपी के रायबरेली जा रही थी। जैसे ही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर इलाके में 61 माइलस्टोन के पास पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से स्लीपर बस के आगे चल रही डीसीएम से टक्कर हो गई।

बस पलटते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार

बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से बेकाबू होकर नीचे पलट गई। जिस समय टक्कर लगी, उस दौरान यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में किसी तरह से कुछ यात्री बस से बाहर निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मासूम और महिला के अलावा चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 21 घायल यात्रियों का उपचार चल रहा है।

मृतकों में 15 माह का मासूम भी शामिल

स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। मृतकों में फतेहपुर जिले के थाना असोथर के कुसुम्भी की रहने वाली रीना (22) पत्नी सुनील, अयांश (15 माह) पुत्र सुनील, संतलाला (67) निवासी पन्नोई जिला कौशांबी शामिल हैं। अन्य तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि, बुधवार सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी, बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम से टकराई और नीचे जाकर पलट गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, 21 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article