आगरा

आगरा में अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पकड़े गए ठगी के कई धूर्तराज

आगरा में फर्जी सिम के मामले में फ्रॉड करने वाले ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने 420 सिम, बाइक और चैकबुक बरामद किए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

आगरा में साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश

Agra News: आगरा में कुछ दिनों से फर्जी सिम की खरीद बिक्री की रही थी, जिसके तहत आगरा से सिम को खरीदा जाता था और बाद में इसे दिल्ली भेजा जाता था। दिल्ली से इन सिमों की सप्लाई दुबई और थाईलैंड में की जाती थी। सप्लाई की गई सिम के जरिए साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था। हाल ही में पुलिस ने फ्रॉड करने वाले इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 420 सिम बरामद किए हैं।

फर्जी सिम के मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलसि कार्रवाई कर रही है। इनके पास से 420 सिम, मोबाइल, बाइकें, पासपोर्ट, चैकबुक एटीएम कार्ड और पीओएस मशीन बरामद किए गए हैं। ये आरोपी आगरा, हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

इस तरह देते थे फ्रॉड को अंजाम

आपको बता दें कि ये आरोपी पहले सड़कों पर खड़े कैनोपी वालों से 50 रुपए में खरीदते थे। जिसके बाद सिम को ये लोग 1500 रुपए में दिल्ली में बेच दिया करते थे। इन सिम की सप्लाई के बाद इन फर्जी सिमों का इस्तेमाल फ्रॉड की रकम के ट्रांजैक्शन लिए किया जाता है। इन सिम के जिरए बैंक में फर्जी खाते खुलवाए जाते थे। इस तरह से साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

डिसीपी सोनम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने जांच पड़ताल में कई सभी फर्जी बैंक अकाउंट्स सीज करा दिए हैं। फर्जी बैंक खातों से अबतक करोड़ों के ट्रांजेक्शन किए गए हैं। एसीपी पूनम सिरोही की लीडरशिप में थाना किरावली इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा इस मालमे की कार्रवाई की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article