आगरा

Mathura Crime News: मथुरा में 10 साल की बच्ची से हैवानियत, कुएं पर कपड़े धोने के दौरान उठा ले गए थे बदमाश

उत्तर प्रदेश में मथुरा से 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के ग्रामीण इलाके में बच्ची कुएं पर कपड़े धो रही थी, इसी दौरान दो नकाबपोश वहां आए और लड़की को उठाकर पास की बिल्डिंग में ले गए। उसके साथ गैंगरेप के बाद वह फरार हो गए।

Image

मथुरा में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुंए पर कपड़े धो रही 10 साल की बच्ची को दो नकाबपोश युवक जबरन उठाकर एक बिल्डिंग में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

घटना मथुरा के थाना मगोर्रा के जंगली गांव की है। यहां 10 साल की बच्ची एक कुंए पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और बच्ची को उठाकर पास की ही एक बिल्डिंग में ले गए। यहां उन्होंने बच्ची के मुह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद वह बच्ची को वहीं मरणासन्न छोड़कर भाग गए।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया है। बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों की तलाश में है। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी क्राइम और एसपीआरए ने मामले की पूरी जानकारी ली।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम के समय 10 साल की लडकी कुएं पर कपड़े धो रही थी। कुआं गांव के बाहर है और यहां पर आवाजाही भी कम होती है। परिजनों ने बताया कि सी समय दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां आए और लड़की से पीने के लिए पानी मांगा। फिर वह लड़की को जबरन कुएं के पास ही बनी एक बिल्डिंग में लगे गए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की। शाम को वहां से कुछ मजदूर साइकिल पर लौट रहे थे, उन्हें देखकर दोनों भाग गए।

राहगीरों को देखकर लड़की बाहर आई और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article