शहर

Himachal Accident: मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गाड़ियों पर गिरा विशाल पेड़; 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास पार्क किए गए वाहनों पर एक बड़ा पेड़ अचानक पहाड़ी से गिर गए। जिसके नीचे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रशासन की टीम द्वारा घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

Accident in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास एक विशाल पुराना पेड़ कई वाहनों पर गिर गया। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से कई लोग घायल भी हो गए। इस घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला भी सूचना पाकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रशासन की टीम राहत व बचार्य कार्य में जुटी हुई है।

मलबा समेत गिरा पेड़

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग गुरुद्वारा के सामने सड़क किनारे बैठे थे। तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ मलबे के साथ सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। कुल्लू एडीएम अश्वनी कुमार ने पुष्टि की कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद एक रेहड़ी संचालक, एक सूमो यात्री और तीन पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।

मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

प्रत्यक्षदर्शिकों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारे के सामने वाली रोड के पास एक चीड़ का पेड़ अचानक टूटकर गिरा। जिसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी से पेड़ के गिरने से उसके साथ काफी मलबा भी नीचे गिर गया है। जिसे हटाकर दबे लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन जल्द से जल्द दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटा है। वहीं घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article