शहर

अहंकार-भ्रष्टाचार में डूबी BJP, अमीरों की सरकार से किसान त्रस्त; गुजरात के मोडास महापंचायत में बोले केजरीवाल

गुजरात के मोडास में आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अमीरों की सरकार है और वह भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबी है। यहां अपना हक मांगने वाले गरीबों और किसानों को सिर्फ लाठियों की मार मिलती है। भगवंत मान ने कहा कि 30 साल से गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है, कांग्रेस भी भाजपा के साथ मिली हुई है। लिहाजा, 'आप' को यहां आना पड़ा।

Image

मोडास महापंचायत में भाग लेते 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान

गुजरात के किसानों और पशुपालकों के समर्थन मोडास में आयोजित महापंचायत में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता का गुस्सा ही इस अहंकारी सत्ता का अंत करेगा। उन्होंने कहा कि अडानी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगता है तो उस पर लाठियां बरसाते हैं। लाठीचार्ज में जान गवांने वाले पशुपालक के परिवार को अभी तक एक रुपये का मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार अमीरों की सरकार है। अपना हक मांगने पर गरीबों और किसानों को सिर्फ लाठियों की मार मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। किसान की शहादत से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

किसानों को अब तक नहीं मिला बोनस

मोडासा में किसानों और पशुपालकों के समर्थन में आयोजित महापंचायत को संबअरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले साबर डेयरी में बहुत दर्दनाक और दुखद घटना हुई। जब पशुपालक अपना हक मांगने के लिए सरकार के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो भ्रष्टाचारी, निर्दयी और क्रूर सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। केजरवाल ने आरोप लगाया कि आंसू गैस के गोले छोड़े और एक गरीब पशुपालक भाई अशोक चौधरी हमें छोड़ कर चले गए। हर साल जून में पशुपालक किसान भाइयों को बोनस दिया जाता है। किसानों की मांग थी कि उनको उनका जायज हक दिया जाए। इस बार गुजरात सरकार ने जून में 9.5 फीसद मुनाफे की घोषणा की, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं दिया है। जबकि हर साल जून के महीने में किसान पशुपालकों के खाते में पूरा पैसा आ जाता है।

9.50 फीसद बोनस क्यों- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020-21 में किसानों को 16 फीसद, 2021-22 में 17 फीसद, 2022-23 में 16.50 फीसद नफा मिला और 2023-24 में 17 फीसद नफा मिला। लेकिन 2024-24 में किसानों को मात्र 9.50 फीसद मुनाफा मिला। पिछले 5 साल से किसानों को 16-18 फीसद मुनाफा मिल रहा है, इस साल 9.50 फीसद मुनाफा क्यों दिया जा रहा है? सारा पैसा कहां गया? इन पैसों से इनकी चुनाव रैली हो रही है। गरीब किसानों का पैसा लूट कर ये लोग अपने लिए बड़े-बड़े महल बना रहे हैं, गाड़ियां-हेलिकाप्टर खरीद रहे हैं। 14 जुलाई को अशोक चौधरी की मौत हुई, इसके बाद भी गुजरात सरकार ने डेयरी का नफा नहीं बढ़ाया और किसानों को उनका हक नहीं दिया।

निरंकुश भाजपा सरकार ने किसानों पर चलवाईं गोलियां-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग लोकतंत्र में रह रहे हैं। जनता चुनती है और सरकार बनती है। अगर पशुपालक किसान भाई अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तो क्या सरकार को बैठ कर बातचीत नहीं करनी चाहिए थी? बिना बात किए इनको लाठीचार्ज, आंसू के गोले और गोली नहीं चलानी चाहिए थी। 30 साल की सरकार का इनको अहंकार हो गया है। इनको लगता है कि गुजरात की जनता कहां जाएगी? ये लोग वोट तो हमें ही देंगे। ज्यादा आश्चर्य तक हुआ, जब अशोक चौधरी पशुपालक किसान भाइयों के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। लेकिन अभी तक सरकार ने उनके परिवार को मुआवजा नहीं दिया है। मैं डेयरी और गुजरात सरकार की तरफ से अशोक चौधरी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग करता हूं।

लूटने का काम कर रही है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घटना के बाद से ही सरकार किसान भाइयों को दबाने, डराने और कुचलने की साजिश चल रही है। खासकर उत्तरी गुजरात में हर किसान पशुपालक का भी काम करता है। अगर पशुपालकों को उनका पूरा हक मिल जाए, तो हर किसान की गरीबी दूर हो सकती है। किसानों का सहकारी क्षेत्र का मतलब है कि किसान उसको चलाएंगे। लेकिन इसे किसान नहीं चला रहे हैं, बल्कि भाजपा ने पूरे सहकारी क्षेत्र के उपर कब्जा कर लिया है और अब लूटने का काम कर रहे हैं। पशुपालक को फैट के आधार पर पैसा दिया जाता है। फैट मापने वाली मशीन गड़बड़ है। फैट अगर 7.50 फीसद होता है तो मशीन सिर्फ 7 फीसद दिखाती है। ये लोग अरबों रुपए खा जाते हैं, चुनावी रैलियों में खर्च करते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article