LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 25 मई 2024 Highlights: राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान, जमशेदपुर में ज्वेलरी की दुकान में डकैती
शहरों के मुख्य समाचार, 25 मई 2024 Highlights: राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान, जमशेदपुर में ज्वेलरी की दुकान में डकैती
MAY 25, 2024 20:59 IST
दिल्ली में आज 45 डिग्री रहा तापमान
दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में इतना रहा तापमानः नजफगढ़- 46.8 डिग्री सेल्सियस, आया नगर- 44.8 डिग्री सेल्सियस, पालम- 44.5 डिग्री सेल्सियस, रिज- 44.9 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग- 43.4 डिग्री सेल्सियस।
MAY 25, 2024 20:45 IST
दिल्ली के मुंडका इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद घटनास्थल पर कुल 26 फायर टेंडर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।
MAY 25, 2024 19:52 IST
राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है। मानो आसमान से जैसे आग बरस रही हो। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अन्य शहरों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।
MAY 25, 2024 18:44 IST
केरल में मूसलाधार बारिश से संपत्ति को नुकसान
केरल में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और अनेक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा सड़कें जलमग्न हैं, पेड़ उखड़ गए हैं, बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है और ट्रेन देरी से चल रही हैं।
MAY 25, 2024 17:46 IST
यूपी के इटावा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 लोग घायल
इटावा जिले के चौविया थाना इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस में आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने के कारण आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी और चालक-परिचालक सहित 11 लोग घायल हो गये।
MAY 25, 2024 17:25 IST
चारधाम यात्रा में 14 दिनों में बना नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई और हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि यात्रा शुरू होने के 14 दिनों के भीतर ही 24 मई तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। अभी तक चारधाम यात्रा के लिए 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 मई तक 10 लाख श्रद्धालु धाम में दर्शन कर चुके हैं। 24 मई तक रिकॉर्ड 10 लाख 30 हजार 621 श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं।
MAY 25, 2024 17:24 IST
कोटा में मासूम की हत्या के डेढ़ महीने बाद पोस्टमार्टम
कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक विवाहिता के प्रेमी ने उसके ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे शक था कि विवाहिता उसे धोखा दे रही है। हत्या के डेढ़ महीने बाद जब विवाहिता को उसके बेटे की हत्या का वीडियो भेजा गया तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मासूम के शव को मुक्तिधाम से निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। कोटा के एससी-एसटी सेल के डिप्टी हरिराम सोनी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे बच्चे की हत्या की रिपोर्ट उसके पिता राकेश मेहरा ने दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि राहुल पारीक ने उसके ढाई साल से बेटे अंश की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके वीडियो पत्नी खुशबू के फोन पर भेजा था।
MAY 25, 2024 16:29 IST
छत्तीसगढ़ में विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास ‘स्पेशल ब्लास्ट्स लिमिटेड’ नामक फैक्टरी में हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। रायपुर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा सिंह ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए छह लोगों को इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ले जाया गया।
MAY 25, 2024 16:28 IST
नागपुर में चार लोगों पर भूमि धोखाधड़ी का मामला दर्ज
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 1.23 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन की अवैध बिक्री के आरोप में एक उप-निबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मोहम्मद रफीक शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया और कैम्पटी के उप-निबंधक एआर भिवगड़े, इकबाल रशीद दीवान तथा लीलाधर ज्ञानेश्वर मेंढेकर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) सहित भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
MAY 25, 2024 15:20 IST
दिल्ली के घोंडा में फर्जी वोटिंग का मामला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। दरअसल इस इलाके में रहने वाले 60 वर्ष के सोहनलाल मिश्र सुबह क़रीब 11 बजे मतदान करने पहुंचे थे। लेकिन क़रीब 1 घंटे के इंतजार के बाद जैसे ही उनके मतदान की बारी आई तो पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनका वोट पड़ चुका है। ये सुनकर सोहनलाल हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो मतदान ही नहीं किया है, तो फिर उनके जगह किसी और ने कैसे वोट कर दिया ? सोहनलाल के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आखिर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।
MAY 25, 2024 13:49 IST
बिहार के रक्सौल में भारत नेपाल बॉर्डर सील
बिहार के रक्सौल में स्थित भारत नेपाल बॉर्डर को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सील किया गया है। यहां पढ़ें पूरा मामला
MAY 25, 2024 12:38 IST
दो हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हर दिन धाम में आने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ पंच प्यारों की मौजूदगी में पवित्र निशान के साथ सिखों के सबसे पवित्र धर्म स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
MAY 25, 2024 11:19 IST
बलिया में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दलित युवती के साथ उसके गांव का ही जय प्रकाश पांडेय पिछले एक साल से बलात्कार कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवती जय प्रकाश के घर गाय का गोबर लाने जाती थी और उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि युवती की शारीरिक अवस्था में बदलाव होने पर पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है।
MAY 25, 2024 10:28 IST
MAY 25, 2024 09:34 IST
दिल्ली में 3 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 22 मई को घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची का पड़ोस में रहने वाले अनिल ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
MAY 25, 2024 08:31 IST
MAY 25, 2024 07:25 IST
MAY 25, 2024 06:46 IST
MAY 25, 2024 06:15 IST
MAY 25, 2024 05:26 IST
दिल्ली की सात सीटों पर लोकसभा चुनाव आज
आज देश के आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में छठे चरण के मतदान होने हैं। इसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव सुबह 7 बजे शुरू हो जाएंगे।
