
Lok Sabha Election 2024 phase 6th Voting: छठे चरण की वोटिंग खत्म, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में मतदान, 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान
Lok Sabha election 2024 Phase 6th Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली,ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। लोगों के बीच मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। अब तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान हुए हैं। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चली। दिल्ली के अलावा यूपी की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ। नीचे पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट।