
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 23 मार्च 2024 Highlights: बीजापुर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 23 मार्च 2024 Highlights: बीजापुर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर। पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई। दंतेवाड़ा में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल। 'आप' विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर ईडी की रेड चल रही है, दिल्ल सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है। इसके अलावा यूपी के मथुरा, वृंदावन, वाराणसी और प्रयागराज में होली का जश्न शुरू हो गया है। झांसी में 300 रुपये पर हुए विवाद पर एक भतीजे ने अपने ही ताऊ की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके पर वहां से फरार हो गया। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: