शहर

36 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान, झमाझम बारिश संग होगा वज्रपात; मौसम विभाग का खतरनाक अलर्ट

Aaj Budhwar Ka Mausam, आज का मौसम कैसा रहेगा (22 अक्टूबर 2025) Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसमी गतिविधियों के संकेत मिलने से सर्दी के बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी एवं बारिश का अलर्ट जारी रखा है, जिसके असर से उत्तर भारत के हरियाणा, दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक तापमान में परिवर्तन हो सकता है। अगले 24 घंटों के भीतर एक अवदाब (डिप्रेशन) पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी-वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से लगातार चक्रवात के आसार बने हुए हैं, जिससे लगातार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी में बारिश जारी है, लेकिन यही नया सिस्टम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में जमकर बरसने के संकेत दे रहा है।

Image

आज का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 22 अक्टूबर (बुधवार) 2025 : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम की अलग-अलग चाल दिख रही है। दक्षिण में मानसून नहीं थम रहा तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने की आहट मिलने लगी है। आईएमडी पिछले एक सप्ताह से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी दर्ज होने की बात कह रहा था, लेकिन अब अगले 2 से 3 दिन तक यानी इस सप्ताह के आखिर तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तापमान गिरने से अचानक सर्दी अटैक करेगी। हालांकि, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन बीच-बीच में बादल के पीछे सूरज छिपता नजर आ सकता है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई अलर्ट है, लेकिन अब कोहरा और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व मानसून और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट ने बताया कि अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ, जिस कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश जारी रहेगी। यह सिलसिला अगले 2 तक नहीं थमेगा। इसका असर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पड़ेगा, जिससे झमाझम बारिश होगी और सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।

शहर का नामअधिकतम/ न्यूनतम तापमान °C मेंएक्यूआई
मुंबई33/29155
जयपुर31/21129
दिल्ली31/21345
भोपाल30/21147
श्रीनगर21/8199
शिमला23/11205
नैनीताल24/14171
चंडीगढ़31/18442
कानपुर33/24281
कोलकाता34/25225
चेन्नई29/26152

यूपी में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं, जिससे दिन में धूप निकलेगी और लोगों को गर्मी-उमस परेशान करेगी। पिछले 2 दिन से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता का आंशिक प्रभाव प्रदेश के कुछ हिस्सों पर पड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक, सप्ताह के आखिर तक सुबह कोहरे की धुंध छाई नजर आएगी। अक्टूबर के अंत तक अच्छे खासे धुंधलेपन के साथ कोहरे का असर बढ़ता जाएगा। इसी सप्ताह के अंत तक हल्की हवाएं बहने से सर्दी में इजाफा होने के चांस दिख रहे हैं। जैसे-जैसे ठंडक बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण का ग्राफ ऊपर नीचे होगा। सीपीसीबी के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और बरेली समेत कई जिलों में प्रदूषण हवा की क्वालिटी खराब होगी और एक्यूआई 200 को पार कर सकती है।

दिल्ली में आज मौसम प्रदूषण

दीपावाली में दिवाली के पटाखों ने धुएं से आसमान भर दिया है। सीएक्यूएम ने मंगलवार को ही उत्तरी भारत भर में हवा की गुणवत्ता में तेजी से बिगड़ने की चिंताजनक खबर दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा और एनसीआर के कई शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' और 'बहुत खराब' दर्ज किया गया है। दिल्ली में दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता चार साल में सबसे खराब रही और रात में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और सूक्ष्म प्रदूषक कणों (पीएम 2.5) की सांद्रता 675 पर पहुंच गई जो 2021 के बाद से अब तक का उच्चतम स्तर है। कल के आंकड़े दर्शाते हैं कि इन सभी क्षेत्रों में कणीय पदार्थ पीएम2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। गाजियाबाद 324, नोएडा 320, मानेसर 320 और हापुड़ (314) में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि एनसीआर में जहरीली धुंध की चादर छा गई है। वहीं, नरेला 354, नजफगढ़ 334, मंदिर मार्ग 325, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 358, लोधी रोड 334, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 317, जहांगीरपुरी 404, आईटीओ 345, मुंडका 357, दिलशाद गार्डन 346, मथुरा रोड 341, आनंद विहार 352 और बवाना में 418 एक्यूआई खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में अब ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

प्रदूषण (फोटो-Istoc)

प्रदूषण (फोटो-Istoc)

कहां सबसे कम है प्रदूषण

दिवाली में जहां दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में प्रदूषण अचानक बढ़ा है तो वहीं कई महानगरों में एक्यूआई संतोषजनक है, जिससे अभी लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं। सीपीसीबी के मुताबिक बेंगलुरु 97, चेन्नई 142 और हैदराबाद 116 जैसे दक्षिणी शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम दर्ज की गई, जबकि मैसूर 41, गंगटोक 34 और शिलांग 17 जैसे तटीय और पूर्वोत्तर शहरों में अच्छी स्थिति रही। लिहाजा, अभी इन शहरों की यात्रा पर कोई परहेज नहीं शामिल है।

बिहार-राजस्थान आज का मौसम

बिहार में अब रात में तापमान में कमी आने से ठंडी का ग्राफ बढ़ेगा। वहीं, अब हल्के कोहरे की परत सुबह नजर आ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन दिन में धूप निकलने से न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, फलोदी, अलवर और जयपुर के आसपास मौसम शुष्क रहने से दिन में हल्की गर्मा और सुबह कोहरे की धुंध छाए रहने का अनुमान है। अब पाकिस्तान से सटे जिलों में ठंडी का सितम बढ़ेगा। कई जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीच जा सकता है। उधर, आईएमडी ने गुजरात में 25 अक्टूबर तक तक डांग, तापी, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों में रुक-रुक कर बारिश होने की बात कही है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

सुहावना मौसम (फोटो-Istock)

सुहावना मौसम (फोटो-Istock)

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के रूद्र प्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली के ऊंचाई वाले कुछेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बरकरार रखी है। अगर मौसम बिगड़ा रहेगा तो सर्दी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में 22, 23 और 24 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी तापमान को और कम करेगी। खासकर, सोलन, चंबा, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर और सिरमौर में मौसम खराब होने की उम्मीद बनी रहेगी, जिससे मैदानी इलाकों तक तापमान गिरेगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी के आसार हैं।

बर्फाबारी का मौसम आज (फोटो-Istock)

बर्फाबारी का मौसम आज (फोटो-Istock)

हरियाणा और पंजाब में मौसम का काल

हरियाणा और पंजाब में सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापामान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। दोनों ही राज्यों में अगले एक से दो दिन में सुबह के दौरान कोहरा छाए रहने और तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है। बात अगर प्रदूषण की करें तो शहरों में अगले कुछ दिन तक शुद्ध हवा मिल पाना मुश्किल है। सीपीसीबी के मुताबिक, जींद 421 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद धारूहेड़ा (412), नारनौल (390) और रोहतक (376) का स्थान रहा। अन्य अत्यधिक प्रदूषित शहरों में बहादुरगढ़ (368), सिरसा (353), चरखी दादरी (353), गुरुग्राम (370) और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (351) शामिल हैं, जो सभी बहुत खराब श्रेणी में हैं, जो काफी चिंताजनक है।

बारिश का मौसम आज (फोटो-Istock)

बारिश का मौसम आज (फोटो-Istock)

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 24 घंटों के भीतर एक लो प्रेशर के क्षेत्र में तब्दील हो सकती है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकती है और अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और मजबूत हो सकती है। आईएमडी ने रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर और कुड्डालोर के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चेन्नई, , कन्याकुमारी, रानीपेट, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, वेल्लोर, चेन्नई, कांचीपुरम, अरियालुर, पेरम्बलुर, इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, धर्मपुरी और कृष्णगिरि और शिवगंगा जिलों में भारी वर्षा होने की उम्मीद है। केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कोझिकोड में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट लगातार जारी है। पुडुचेरी में भी मौसम बड़ा असर देखा जा रहा है।

FAQs

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 350 को पार कर गई है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।

उत्तर-पूर्व मानसून क्या है?

पूर्वोत्तर मानसून एक्टिव

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

ठंडी कब से शुरू होगी

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article