दिल्ली एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, बिहार में जारी हुआ अलर्ट; जानें मौसम का ताजा अपडेट
Aaj ka Mausam 02 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का दौर जारी है। इस दौरान कई राज्यों में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। खासतौर से पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन और फ्लश फ्लैड जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं गंगा, यमुना, ब्यास जैसी कई प्रमुख नदियां उफान पर बह रही हैं। जिसके कारण यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी असम और मेघालय में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पंजाब भी इस दौरान बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। बाढ़ के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
दिल्ली एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, बिहार में जारी हुआ अलर्ट; जानें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने का भी पूर्वानुमान किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। झमाझम बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ सकता है। वहीं गुरुग्राम में तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज दफ्तरों और स्कूलों को ऑनलाइन चलाने का निर्देश भी दिया गया है। राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 5 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा:
यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अमेठी के फुरसतगंज में 171.3 मिमी, संभल में 146 मिमी और अलीगढ़ में 153.4 मिमी बारिश हुई। वहीं कासगंज के पटियाली में 95 मिमी, मेरठ में 81.3 मिमी, बांदा में 83.2 मिमी, चित्रकूट के मानिकपुर में 81 मिमी और गोंडा में 65 मिमी बारिश दर्ज हुई। मुरादाबाद में भी सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण जलभराव के चलते रेल यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। वहीं मथुरा में बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। पीलीभीत में भी जोरदार बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलें भी डूब गईं।
उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा आज का:
हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से नदियों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है। इसी प्रकार, रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के किनारों पर मुनादी की जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी सहित कई जिलों में स्कूल लगातार दूसरे दिन बंद रहेंगे।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में झमाझम बारिश का दौर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मूसलाधार बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद में बारिश से जलभराव
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण पुराना लोहा पुल आज शाम से बंद
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के सिर्फ 6 जिलों में अलर्ट जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुरुग्राम में आज ऑनलाइन मोड में चलेंगे स्कूल और ऑफिस
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बारिश के कारण देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में आज छुट्टी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह भी हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
