शहर

चमोली में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार थे और वे घेस गांव की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि देवाल-घेस मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर सीधे पहाड़ी से नीचे एक नदी में जा गिरा।

Image

चमोली में नदी में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

चमोली : जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन के लोग घायलों को निकाल कर अस्पातल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शाम के वक्त हुआ हादसा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार थे और वे घेस गांव की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि देवाल-घेस मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर सीधे पहाड़ी से नीचे एक नदी में जा गिरा।

बचाव अभियान और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने खाई से घायलों को बाहर निकाला। सभी 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटनास्थल पर कोहरा और सड़क की खराब स्थिति को भी हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article