Chandigarh News: पति की हत्या कर तीन दिन तक घर में रखा शव और दफनाने के लिए पत्नी खोदती रही गड्ढा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 09:45 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ से लगे अंबाला से एक खौफनाक खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर तीन दिनों तक शव को अपने साथ रखा।

Chandigarh News: पति की हत्या कर तीन दिन तक घर में रखा शव और दफनाने के लिए पत्नी खोदती रही गड्ढा
Photo Credit: Representative Image

Chandigarh News: चंडीगढ़ से लगे अंबाला से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर डाली। हत्या के बाद आरोपी पत्नी अपने पति के शव के साथ तीन दिनों तक घर में रही। जब शव में से ज्यादा बदबू आने लगी तो उसने शव को घर के बाहर नाली में फेंक दिया और प्लाईबोर्ड से उसे ढक दिया। गली से गुजरने वाले लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने प्लाई बोर्ड हटाकर देखा। प्लाई बोर्ड हटाते ही लोग खौफ में आ गए। नाली में लाश को देख सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला की हुड्डा कॉलोनी के सेक्टर-34 में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को नाली में फेंका हुआ था। पुलिस शव की सूचना मिलते ही घर पहुंची, जहां से शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक के भाई का दावा है कि, उसके भाई की हत्या, उसी की भाभी ने की है। वहीं मृतक के बेटे ने जो खुलासा किया वो तो और ज्यादा खौफनाक निकला। मृतक के बेटे की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। 

बच्चे ने साफ किया खून, दो दिन शौचालय में रहा शव

हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने पहले शव को एक दिन के लिए बेड के अंदर छिपाया। बदबू आने पर उसे टॉयलेट में रख दिया। वहां भी बदबू आई तो जाकर नाली में ही डाल दिया। इतने महिला शव छिपाने के लिए घर के फर्श को तोड़ती रही। हालांकि, उससे पहले ही राज खुल गया। वहीं महिला के एक बच्चे ने बताया कि, मां ने उससे ही हत्या के बाद खून साफ कराया था। जिसे देखकर वो और उसके अन्य दोनों भाई-बहन चौंक गए थे। लेकिन मां की डांट के डर से वे कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इसके अलावा भी बच्चे ने पुलिस को कई खौफनाक बता कही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!