Chandigarh: लॉरेंस के टारगेट नंबर वन हैं सलमान खान, पंजाब डीजीपी का बड़ा खुलासा, इन शूटरों से करा चुका रेकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 10:18 PM IST

Chandigarh News: पंजाब पुलिस ने डीजीपी ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि, लॉरेंस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिर से रेकी कराई है। इसके लिए शूटर कपिल पंडित और शार्प शूटर संतोष जाधव ने कई दिनों तक मुंबई में रहकर रेकी की थी। इन दोनों शूटरों को सचिन थापन गाइड व लीड कर रहा था। पंजाब पुलिस ने यह खुलासा कपिल पंडित से पूछताछ के आधार पर किया है।

Chandigarh: लॉरेंस के टारगेट नंबर वन हैं सलमान खान, पंजाब डीजीपी का बड़ा खुलासा, इन शूटरों से करा चुका रेकी
Photo Credit: Twitter

Chandigarh News: पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार लॉरेंस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिर से रेकी कराई है। इसके लिए शूटर कपिल पंडित और शार्प शूटर संतोष जाधव ने कई दिनों तक मुंबई में रहकर रेकी की थी। बता दें कि कपिल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का आरोपी हैं। इन दोनों शूटरों को सचिन थापन गाइड व लीड कर रहा था। पंजाब पुलिस ने खुलासा कपिल पंडित से पूछताछ के आधार पर किया है। जिसमें पता चला कि, सलमान खान अभी भी लॉरेंस का नंबर वन टारगेट हैं। अब पंजाब पुलिस सलमान को धमकी की भी जांच करने में जुट गई है।

यह पूरा खुलासा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की। उन्‍होंने बताया कि रेकी के लिए लॉरेंस ने गैंगस्टर संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ के जरिए कपिल पंडित से एप्रोच किया था। कपिल पंडित ही सलमान खान को टारगेट करता। योजना के अनुसार सचिन थापन और शूटर संतोष जाधव लंबे समय तक मुंबई में एक साथ रहे थे। इस दौरान इन शूटरों ने सलमान खान को मारने के लिए कई जगहों पर व्‍यापक स्‍तर पर रेकी की थी।

तीनों को साथ लाएगी पंजाब पुलिस, मुंबई भी जाएगी टीम

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि, सलमान खान की रेकी करने में शामिल तीनों बदमाश पकड़े जा चुके हैं। कपिल पंडित को जहां पंजाब पुलिस ने पकड़ है, वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने संतोष जाधव को। सचिन थापन भी अजरबैजान में डिटेक्ट हो चुका है। पंजाब पुलिस की अगली योजना तीनों को लाकर इंटेरोगेशन करने का है। इसके लिए पंजाब पुलिस की एक टीम जल्‍द ही मुंबई भी जाएगी। बता दें कि सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस 4 बार प्लानिंग कर चुका है। वर्ष 2018 में लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत पिस्टल लेकर सलमान का रेंज में आने का इंतजार करता रहा है, लेकिन सलमान उसकी रेंज में नहीं आए। इसके बाद लॉरेंस ने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल को चार लाख रुपए में खरीद कर संपत को दी, लेकिन वह सलमान को मार पाता, उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!