Civil Service Rule: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बंपर फायदा, सैलरी से लेकर रिटायरमेंट की आयु में बड़ा बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 03:18 PM IST

Civil Service Rule: ट्राईसिटी चंडीगढ़ के प्रशासनिक नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव हो रहा है। यहां पर अब पंजाब सर्विस रूल्स की जगह सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू होगा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

Civil Service Rule: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बंपर फायदा, सैलरी से लेकर रिटायरमेंट की आयु में बड़ा बदलाव

Civil Service Rule: ट्राईसिटी चंडीगढ़ के प्रशासनिक कार्यों में 1 अपैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहां पर अब सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स लागू हो जाएंगे। यह अधिसूचना लागू होते ही शहर की पूरी प्रशासनिक कार्यप्रणाली ही बदल जाएगी। वहीं लोगों पर इसका व्‍यापक असर भी पड़ेगा। अभी तक इस शहर के सभी प्रशासनिक कार्य पंजाब के नियमों के अनुसार चल रहे थे।

उन्ही नियमों के अनुसार, आदेश, अधिसूचना और बदलाव या संशोधन होते थे, लेकिन अब चंडीगढ़ में केवल सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स के तहत आदेश और अधिसूचना ऑटोमेटिक तौर प लागू हो जाएंगे। इस बदलाव का सबसे ज्‍यादा फायदा सरकारी कर्मचारियों को होगा। इनकी सैलरी से लेकर रिटायरमेंट आयु में बड़ा बदलाव होगा। साथ ही कई अन्‍य सुविधाएं भी मिलेंगी।

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोत्‍तरी

इस बदलाव का सबसे व्‍यापक असर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगी। इनकी सैलरी प्रतिमाह 6 से 35 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी। यह बदलाव इसलिए होगो, क्‍योंकि सेंट्रल रूल्स में इन्‍हें सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलेगी। अभी इन्‍हें छठां वेतन आयोग का फायदा मिल रहा था।

रिटायरमेंट आयु बदलेगी

सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स लागू होने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 58 से बढ़कर 60 वर्ष हो जाएगी। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष और शिक्षकों की 60 से बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी।

मिलेगी बच्चों की ट्यूशन फीस

कर्मचारियों को उनके 18 वर्ष तक के दो बच्चों की ट्यूशन फीस मिलेगी। यह प्रति माह प्रति बच्चा एक हजार रुपये होगा। इस बदलाव से कर्मचारियों की डीए भी बढ़ जाएगा।

चाइल्ड केयर लीव के साल में बदलाव

इस रूल्‍स से चाइल्ड केयर लीव के सालों में भी बदलाव होगा। ये एक साल से बढ़कर दो साल हो जाएगी। इसी तरह से अर्नड लीव अभी 10 मिलती थी, अब 14 से 16 मिलेंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!