बिजनेस

SIP के स्लो रिटर्न से हैं परेशान? जान लीजिए कब से शुरू होता है कमाई का जादू? वो 'खास साल' जब रॉकेट की तरह बढ़ता है आपका पैसा!

क्या आप जानते हैं कि SIP निवेश कोई स्प्रिंट रेस नहीं, बल्कि एक मैराथन है? असल में, SIP में पैसे की रफ़्तार शुरू में धीमी होती है, लेकिन एक 'खास समय' के बाद यह रॉकेट की तरह बढ़ने लगती है। कंपाउंडिंग का असली जादू देखने के लिए आपको एक निश्चित 'टर्निंग पॉइंट' का इंतजार करना होता है। तो आइए आपको बताते हैं कब आपका सिप का पैसा बढ़ता है?

Image

Triple Money

म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करना आज के समय में वेल्थ क्रिएशन का सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है। लेकिन नए निवेशकों के साथ अक्सर एक समस्या होती है शुरुआती 2-3 सालों में उन्हें अपना पोर्टफोलियो या तो लाल निशान में दिखता है या फिर रिटर्न उम्मीद से बहुत कम होता है। ऐसे में कई लोग घबराकर अपनी SIP बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि SIP निवेश कोई स्प्रिंट रेस नहीं, बल्कि एक मैराथन है? असल में, SIP में पैसे की रफ़्तार शुरू में धीमी होती है, लेकिन एक 'खास समय' के बाद यह रॉकेट की तरह बढ़ने लगती है। कंपाउंडिंग का असली जादू देखने के लिए आपको एक निश्चित 'टर्निंग पॉइंट' का इंतजार करना होता है।

कैसे और कब बढ़ता है पैसा?

जब आप SIP शुरू करते हैं, तो पहले 5 से 7 साल तक आपका पैसा 'लीनियर' (Linear) तरीके से बढ़ता है। इसका मतलब है कि आप जितना जमा कर रहे हैं, उस पर मिलने वाला ब्याज बहुत मामूली दिखता है। उदाहरण के लिए, अगर आप ₹10,000 महीने की SIP कर रहे हैं, तो 5 साल बाद आपकी जमा राशि ₹6 लाख होगी और उस पर मिला रिटर्न शायद ₹1.5 से ₹2 लाख ही दिखे। इस दौरान आपका खुद का पैसा (Principal) आपके कुल फंड में बड़ा हिस्सा होता है। यही वह समय है जब 90% निवेशक धैर्य खो देते हैं और निवेश बंद कर देते हैं, जबकि असल खेल तो अभी शुरू होने वाला होता है।

कंपाउंडिंग का असली जादू

SIP निवेश में असली बदलाव 10 साल के बाद आता है। गणित की भाषा में इसे 'एक्सपोनेंशियल ग्रोथ' (Exponential Growth) कहते हैं। 10वें साल के बाद आपका कमाया हुआ ब्याज (Interest) आपके द्वारा जमा किए गए मूलधन से ज्यादा तेजी से बढ़ने लगता है। इसे ऐसे समझें कि शुरुआत में आप पैसे के लिए काम करते हैं, लेकिन 10-12 साल बाद आपका 'पैसा आपके लिए काम' करना शुरू कर देता है। यहाँ 'ब्याज पर ब्याज' मिलने की प्रक्रिया इतनी तेज हो जाती है कि आपके पोर्टफोलियो की वैल्यू हर साल पिछले साल के मुकाबले दोगुनी रफ़्तार से बढ़ने लगती है।

वो 'खास साल' और मैच्योरिटी का खेल

विशेषज्ञों के अनुसार, SIP का जादुई साल 15वां साल माना जाता है। यदि आप 15 साल तक लगातार निवेश करते हैं, तो 15वें से 20वें साल के बीच जो वेल्थ क्रिएट होती है, वह पिछले 15 सालों की कुल कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। इसे '15-15-15' का नियम भी कहा जाता है यानी ₹15,000 की SIP, 15% का सालाना रिटर्न और 15 साल का समय। यह कॉम्बिनेशन आपको ₹1 करोड़ का फंड बना कर दे सकता है। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि 15 साल में आप अपनी जेब से सिर्फ ₹27 लाख जमा करते हैं, जबकि बाकी के ₹73 लाख सिर्फ कंपाउंडिंग का जादू (ब्याज) होते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article