बॉलीवुड

Pralay के सेट से वायरल हुआ Ranveer Singh का लुक, एक्टर को लंबे बालों में देख आई 'धुरंधर' की याद

Ranveer Singh Look Viral From Pralay: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उनका सेट से लुक वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को 'धुरंधर' की याद आ गई।

Image

Ranveer Singh का 'प्रलय' से जुड़ा लुक हुआ वायरल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Ranveer Singh Look Viral From Pralay: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह ने इस साल 'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड बना दिया था। उनकी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बड़े पर्दे पर ऐसा तूफान मचाया कि अभी तक कई फिल्में उसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' के साथ भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर इन दिनों अपकमिंग फिल्म "प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म से जुड़ा रणवीर सिंह का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे देख फैंस को 'धुरंधर' की याद आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 90s में अंडरवर्ल्ड के सामने नहीं झुके Shah Rukh Khan, संजय गुप्ता ने खोला बड़ा राज

    'प्रलय' (Pralay) फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन और बाकी टीम के साथ शूटिंग करते दिखाई दिये। वीडियो में रणवीर सिंह ने लंबे बाल रखे हुए थे, साथ ही फंकी लुक अपनाया हुआ था। उन्होंने अपनी पीठ पर एक बच्चे को भी उठाया हुआ था। इस वीडियो को देखते ही लोगों को 'धुरंधर' की याद आ गई, क्योंकि उस फिल्म में भी एक्टर ने लंबे बाल रखे हुए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने 'Hanuman Ansh' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए मुरीद

      रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 'प्रलय' से जुड़ा लुक देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। एक यूजर ने लिखा, "रणवीर ने हमजा वाले बाल अभी भी रखे हुए हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही जबरदस्त लग रहा है।" लोगों के रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि अब दर्शकों को सिर्फ इसके रिलीज का इंतजार है।

      कब रिलीज होगी 'प्रलय'

      बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'प्रलय' साल 2027 में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से अभी तक पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मूवी 2027 में पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article