बिजनेस

दुनिया के सबसे युवा अरबपति ने दिए मनी मेकिंग टिप्स, 5 साल में बढ़ा 40 फीसदी पैसा!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 11, 2023, 06:48 PM IST

Nitin Kamath Money Making Tips: ब्रोकरेज फर्म जेरोधा, जिसे दो भाइयों नितिन और निखिल कामथ ने 2010 में स्थापित किया था, ने 13 साल के समय में घरेलू बाजार को 1 करोड़ ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़े ब्रोकरेज में से एक के रूप में मौजूद है।

Image

निखिल कामथ

Photo : Twitter

Nitin Kamath Money Making Tips: ब्रोकरेज फर्म जेरोधा, जिसे दो भाइयों नितिन और निखिल कामथ ने 2010 में स्थापित किया था, ने 13 साल के समय में घरेलू बाजार को 1 करोड़ ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़े ब्रोकरेज में से एक के रूप में मौजूद है। दुनिया के सबसे युवा अरबपति नितिन कामत अक्सर व्यक्तिगत निवेशकों और ब्रोकरों के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर सुझाव देते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक ग्राफिक्स के जरिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट क्यों करना चाहिए उसके बारे में बता रहे हैं, तो चलिए उनके लेटेस्ट ट्वीट में दिए गए निवेश सलाह के बारे में जानते हैं।

15 साल के निवेश में नुकसान जीरो

ट्वीट किए गए ट्वीट में निखिल कामथ ने जो ट्वीट किया है उनमें निफ्टी 50 पर होने वाले टोटल रिटर्न इंडेक्स का उदाहरण लेकर समझाया गया है। इसके मुताबिक यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो उसमें ज्यादा फायदा मिलता है। उन्होंने कम समय के लिए निवेश करने पर होने वाले नुकसान के बारे में भी चार्ट के माध्यम से बताया है।\

चार्ट के मुताबिक यदि आप एक महीने के लिए निवेश करते हैं तो उसमें 39 फीसदी तक नुकसान हो सकता है। वहीं 1 साल में यह घट कर 24 फीसदी हो जाता है। यदि आप 3 साल के लिए करते हैं नुकसान सिर्फ 7 फीसदी होने की ही संभावना बचती है। जब आप 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो उसमें रिटर्न निगेटिव होने के संभावना जीरो होती है। वहीं 15 साल में भी यही स्थिति बनती है।

निखिल कामत आधी संपत्ति करेंगे दान

हालही में निखिल कामत ने फैसला किया है कि वह अपनी आधी संपत्ति दान कर देंगे। उनकी नेटवर्थ फिलहाल करीब 28000 करोड़ रुपये है। ऐसा करने वाले वह भारत के सबसे कम उम्र के अरबपित बन गए हैं। उन्होंने ऐसा द गिविंग प्लेज (The Giving Pledge) के लिए किया है। इसकी स्थापना बिल गेट्स और वॉरेन बफे ने थी। कामत से पहले अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणि इस प्लेज का हिस्सा बन चुके हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article